Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
    Chatra News

    नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग | नशे के बढ़ते प्रभाव और इससे परिवारों पर पड़ रहे असर को लेकर नूरा मस्जिद कमेटी की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के सचिव मक्सीर आलम ने की। बैठक में नशे की समस्या को गंभीर बताते हुए इससे युवाओं और परिवारों को बचाने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर चर्चा हुई।

    कमेटी के सदस्यों ने कहा कि नशे की वजह से समाज में कई तरह की समस्याएं पैदा हो रही हैं। कई परिवार आर्थिक और सामाजिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। वहीं, कम उम्र के बच्चे और युवा भी नशे की चपेट में आ रहे हैं। इसे रोकने के लिए अभिभावकों, समाज के लोगों और युवाओं को मिलकर काम करने की जरूरत है।

    बच्चों को नशे से बाहर निकालने में मदद का भरोसा

    बैठक में कमेटी ने नशे की समस्या से परेशान अभिभावकों से आगे आने की अपील की। कमेटी ने कहा कि यदि कोई अभिभावक अपने बच्चे को नशे की आदत से बाहर निकालना चाहता है, तो कमेटी हर संभव स्तर पर सहयोग करेगी।

    कमेटी ने अभिभावकों से अपने बच्चों पर ध्यान देने और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने की अपील भी की। साथ ही युवाओं से नशे से दूर रहने और इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया गया।

    सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

    बैठक में कमेटी की ओर से यह भी कहा गया कि बच्चों को नशे से बचाने के प्रयास में अभिभावकों का सहयोग जरूरी है। यदि कोई व्यक्ति कमेटी के प्रयासों में सहयोग नहीं करता है और बच्चों को नशे से बचाने में मदद नहीं करता, तो ऐसी स्थिति में कमेटी कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित प्रक्रिया अपनाने पर विचार करेगी।

    कमेटी के अनुसार, इस अभियान से कई अभिभावक जुड़ रहे हैं। वहीं, नशे की गिरफ्त में रहे कुछ युवाओं ने भी नशा छोड़ने की दिशा में कदम बढ़ाया है। कमेटी ने इसे सकारात्मक शुरुआत बताते हुए इस अभियान को आगे बढ़ाने की बात कही।

    10 अक्टूबर को होगी अगली बैठक

    कमेटी की अगली बैठक 10 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। बैठक में नशे के खिलाफ अभियान को आगे बढ़ाने और समाज में जागरूकता बढ़ाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की बात कही गई है।

    कमेटी ने मोहल्ले के युवाओं और सामाजिक रूप से सक्रिय लोगों से इस मुहिम में शामिल होने की अपील की है, ताकि नशे के खिलाफ सामूहिक रूप से जागरूकता अभियान चलाया जा सके।

    ये लोग रहे मौजूद

    बैठक में कमेटी के सरपरस्त अन्वर हुसैन, सचिव मक्सीर आलम, कोषाध्यक्ष खालिद अन्वर, सह सचिव मोहम्मद सलीम, पार्टी सदर आरिफ हुसैन के अलावा मोहम्मद शौकत, मोहम्मद कासिम, अमीर अल्ताफ, मोहम्मद रियाजउद्दीन, मोहम्मद इम्तियाज, असगर अली, मोहम्मद कलीम, रियाज अंसारी, महमूद आलम, जावेद अंसारी, मोहम्मद शमीम, सोनू, टिंकू, शाहबान आलम, शहबाज, मोहम्मद असलम और मोहम्मद शाहीद सहित मोहल्ले के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन

    September 20, 2026

    पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण

    September 20, 2026

    कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा

    September 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    • सोलर पावर प्लांट से 240 बैटरी चोरी मामले में एक गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी September 20, 2026
    • वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..! September 20, 2026
    • चुंदरू धाम पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, गणेश पूजा महोत्सव में की पूजा-अर्चना September 19, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.