Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 41 लाख का डोडा बरामद,सतितांड में मिट्टी के घर से 272 किलो डोडा जब्त, एनडीपीएस में केस दर्ज
    Chatra News

    चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 41 लाख का डोडा बरामद,सतितांड में मिट्टी के घर से 272 किलो डोडा जब्त, एनडीपीएस में केस दर्ज

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा। चतरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लावालौंग थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में अफीम डोडा बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई इस छापामारी में सुनसान इलाके में छिपाकर रखा गया 272 किलो से अधिक डोडा जब्त किया गया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 41 लाख रुपये आंकी गई है। इस संबंध में सिमरिया अनुमंडल पुलिस कार्यालय में सोमवार 07 सितंबर को आयोजित प्रेसवार्ता में चतरा एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने विस्तृत जानकारी दी। एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने बताया कि 06 सितंबर को पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि लावालौंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सतितांड से मरगड्डा की ओर जाने वाली सड़क के किनारे सुनसान क्षेत्र में अवस्थित एक मिट्टी के घर में भारी मात्रा में डोडा का भंडारण किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया था। निर्देश के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए लावालौंग थाना की टीम द्वारा उक्त स्थल पर छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में ग्राम सतितांड के सुनसान क्षेत्र में स्थित मिट्टी के घर से 15 बोरा में रखा कुल 272.750 किलोग्राम अफीम डोडा बरामद किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि बरामद डोडा की अनुमानित कीमत करीब 41 लाख रुपये है। इस संबंध में लावालौंग थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस धंधे में शामिल लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुट गई है। छापामारी दल में पु.अ.नि. लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार, पु.अ.नि. विधायक प्रसाद यादव और लावालौंग थाना सशस्त्र बल शामिल थे।

    एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने कहा-

    एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चतरा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आम जनता से अपील है कि यदि कहीं भी अवैध रूप से अफीम, डोडा, ब्राउन शुगर या अन्य मादक पदार्थों के भंडारण या बिक्री की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    फरिश्ता बनकर पहुंचे CO गौरव कुमार, घायल को क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो से निकाल पहुंचाया अस्पताल, खुद हुए खून से लथपथ

    September 6, 2026

    UMS चिरीदीरी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों के सम्मान में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए कार्यक्रम

    September 5, 2026

    श्रमदान कर ग्रामीणों ने बनाई 300 फीट लंबी सड़क, पूर्व में राशि निकासी के बावजूद सड़क नहीं बनने का आरोप

    September 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 41 लाख का डोडा बरामद,सतितांड में मिट्टी के घर से 272 किलो डोडा जब्त, एनडीपीएस में केस दर्ज September 7, 2026
    • Crime News : बड़कागांव पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान के साथी को दबोचा, हथियार और पर्चे बरामद September 6, 2026
    • फरिश्ता बनकर पहुंचे CO गौरव कुमार, घायल को क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो से निकाल पहुंचाया अस्पताल, खुद हुए खून से लथपथ September 6, 2026
    • गिरिडीह न्यूज़ : हेमंत के करीबी मंत्री सुदिव्य सोनू का हार्ट अटैक से निधन, चार विभागों की जिम्मेदारी छोड़ गए September 6, 2026
    • UMS चिरीदीरी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों के सम्मान में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए कार्यक्रम September 5, 2026
    • श्रमदान कर ग्रामीणों ने बनाई 300 फीट लंबी सड़क, पूर्व में राशि निकासी के बावजूद सड़क नहीं बनने का आरोप September 5, 2026
    • JSSC-JPSC-CGL अभ्यर्थियों के समर्थन में जलछाजन से केसरी चौक तक पैदल मार्च, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उगला आक्रोश September 5, 2026
    • हंटरगंज बाजार में बिजली विभाग का डोर-टू-डोर अभियान, बकाया बिल जमा करने की अपील September 5, 2026
    • पिकनिक मनाने नदी पहुंचे तीन दोस्त, दो की संदेहास्पद मौत, तीसरे की तलाश जारी September 4, 2026
    • एस एस बी के द्वारा आयोजित बीस दिवसीय मोटरसाइकिल रिपेयरिंग प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन September 3, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.