
चतरा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में संचालित नशा मुक्ति अभियान के तहत महिला थाना प्रभारी फिरदौस नाज के नेतृत्व में उच्च विद्यालय हफुआ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं और आम लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई। थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है बल्कि उसके परिवार शिक्षा भविष्य और समाज पर भी गंभीर प्रतिकूल असर डालता है फिरदौस नाज महिला थाना प्रभारी उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी इसके खिलाफ जागरूक करें। साथ ही यह भी कहा कि यदि कहीं अवैध मादक पदार्थों के निर्माण बिक्री या सेवन की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि विधिसम्मत कार्रवाई की जा सके कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई और उन्हें समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिक्षकगण पुलिस पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे चतरा पुलिस द्वारा जिले को नशामुक्त बनाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान के साथ-साथ सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस ने आम जनता से इस मुहिम में सक्रिय सहयोग की अपील की है चतरा पुलिस का यह प्रयास न केवल युवाओं को सही दिशा देने का काम कर रहा है बल्कि समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत पहल भी साबित हो रहा है।
