Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » चतरा में पुलिसिंग की प्रतिभा का महाकुंभ शुरू,उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026 का भव्य शुभारंभ
    Chatra News

    चतरा में पुलिसिंग की प्रतिभा का महाकुंभ शुरू,उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026 का भव्य शुभारंभ

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा। झारखंड पुलिस की पेशेवर दक्षता,अनुसंधान क्षमता और आधुनिक पुलिसिंग कौशल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026 का चतरा पुलिस केंद्र में भव्य एवं गरिमामय शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में पुलिस अधिकारियों, निर्णायक मंडल,विभिन्न जिलों से पहुंचे प्रतिभागियों एवं जवानों की मौजूदगी ने पूरे वातावरण को अनुशासन,उत्साह और प्रतिस्पर्धा की भावना से सराबोर कर दिया। पुलिस केंद्र स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित समारोह का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के साथ ही पूरे उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के लिए महत्वपूर्ण मानी जाने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का विधिवत आगाज हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे अधिकारियों और प्रतिभागियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं पौधे भेंट कर किया गया।
    *बेहतर पुलिसिंग और वैज्ञानिक अनुसंधान का मंच है ड्यूटी मीट : एसपी*
    उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए एसपी अनिमेष नैथानी ने कहा कि पुलिस ड्यूटी मीट केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि पुलिस बल की व्यावसायिक दक्षता को परखने और उसे और अधिक मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि अपराध का स्वरूप तेजी से बदल रहा है और वर्तमान समय में वैज्ञानिक अनुसंधान,तकनीकी साक्ष्य और आधुनिक पुलिसिंग की भूमिका पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। ऐसे आयोजनों से पुलिस अधिकारियों और जवानों को अपने कौशल को निखारने तथा बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है।
    उन्होंने प्रतिभागियों को निष्पक्षता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की प्रेरणा देते हुए कहा कि यहां प्राप्त अनुभव भविष्य में अपराध नियंत्रण और अनुसंधान कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक साबित होंगे।

    सीआईडी अधिकारियों ने बताई प्रतियोगिता की उपयोगिता


    कार्यक्रम में अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी), रांची के अंगुलांक ब्यूरो के सहायक निदेशक संतोष सुधाकर ने प्रतियोगिता की रूपरेखा एवं महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आधुनिक दौर में फोरेंसिक साइंस, फिंगर प्रिंट, डिजिटल साक्ष्य और वैज्ञानिक जांच पद्धति पुलिस अनुसंधान की रीढ़ बन चुके हैं। पुलिस ड्यूटी मीट के माध्यम से इन क्षेत्रों में कार्यरत अधिकारियों और जवानों की दक्षता का मूल्यांकन और प्रोत्साहन किया जाता है।
    छह जिलों की पुलिस टीमें दिखाएंगी अपना कौशल
    इस क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट में रांची, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, गिरिडीह और चतरा जिलों की पुलिस टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान अपराध अनुसंधान, फिंगर प्रिंट विश्लेषण, पुलिस फोटोग्राफी, वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन, केस डायरी लेखन, पूछताछ तकनीक, विधिक ज्ञान और अन्य पुलिसिंग से जुड़े विषयों पर प्रतिभागियों की परीक्षा होगी।
    पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस तरह की प्रतियोगिताएं पुलिस बल के भीतर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के साथ-साथ अनुसंधान कार्यों की गुणवत्ता में भी सुधार लाती हैं।
    निष्पक्षता और कर्तव्यनिष्ठा की दिलाई गई शपथ
    उद्घाटन समारोह के दौरान सभी प्रतिभागियों को शपथ दिलाई गई। प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे प्रतियोगिता के सभी नियमों का पालन करते हुए निष्पक्षता, ईमानदारी और खेल भावना के साथ इसमें भाग लेंगे तथा अपने जिले की प्रतिष्ठा और पुलिस सेवा के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।
    शपथ ग्रहण के दौरान सभागार में मौजूद सभी अधिकारियों और जवानों ने अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

    पुलिस नेतृत्व की रही अहम मौजूदगी


    पूरे कार्यक्रम के दौरान मुख्यालय डीएसपी सुनील कुमार सिंह,चतरा एसडीपीओ सन्नी वर्धन, सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे भाऊ साहेब सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस केंद्र के अधिकारियों एवं जवानों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    पुलिसिंग की नई चुनौतियों से निपटने की तैयारी
    विशेषज्ञों का मानना है कि साइबर अपराध, डिजिटल धोखाधड़ी और तकनीकी अपराधों के बढ़ते दौर में पुलिस बल को लगातार प्रशिक्षित और अपडेट रखना आवश्यक हो गया है। पुलिस ड्यूटी मीट जैसे आयोजन न केवल प्रतिभा को पहचानने का अवसर देते हैं बल्कि पुलिस बल को आधुनिक चुनौतियों के अनुरूप तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : लावालौंग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया बलिदान दिवस

    June 23, 2026

    Chatra News : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

    June 23, 2026

    breaking news : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, हालत गंभीर

    June 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : लावालौंग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया बलिदान दिवस June 23, 2026
    • Chatra News : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित June 23, 2026
    • चतरा में पुलिसिंग की प्रतिभा का महाकुंभ शुरू,उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026 का भव्य शुभारंभ June 23, 2026
    • breaking news : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, हालत गंभीर June 23, 2026
    • रांची पुलिस ने ब्राउन शुगर की अंतर-थाना खरीद‑बिक्री में 5 तस्कर को किया गिरफ्तार, आरोपियों के पास से कुल 13 पुड़िया ब्राउन शुगर कुल वजन 1.29 ग्राम तथा नकदी बरामद हुई June 22, 2026
    • Chatra News : मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट,चतरा सदर थाना में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न June 22, 2026
    • Chatra News : निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी कर्मियों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक : एसडीओ प्रदीप कुमार महतो June 22, 2026
    • Chatra News : मुहर्रम को लेकर राजपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित June 22, 2026
    • Chatra News : उद्योग एवं स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा, लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश June 22, 2026
    • Chatra News : जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक संपन्न, प्रारंभिक विद्यालयों का जोन निर्धारण किया गया। June 22, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.