Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : उद्योग एवं स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा, लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश
    Chatra News

    Chatra News : उद्योग एवं स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा, लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री रवि आनंद की अध्यक्षता में उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला उद्योग केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, उद्यमिता विकास कार्यक्रमों तथा उद्योग संवर्धन से संबंधित गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME), प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एवं ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (EODB) से संबंधित कार्यों की अद्यतन स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु सक्रियतापूर्वक कार्य करने तथा पात्र लाभुकों को समय पर योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के अंतर्गत जिले को 46 लाभुकों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। वर्तमान में विभिन्न बैंक शाखाओं में बड़ी संख्या में आवेदन लंबित हैं। इस पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु समन्वित प्रयास करने तथा पात्र आवेदकों को ऋण स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी समीक्षा बैठक में बैंकिंग संस्थानों के प्रतिनिधियों को भी शामिल करने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्योग विकास बोर्ड तथा माटी कला बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, टूलकिट वितरण एवं स्वरोजगार गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने प्रखंड स्तर के प्रखंड उद्यमी समन्वयकों को स्थानीय हस्तशिल्पकारों एवं पारंपरिक कारीगरों का सर्वेक्षण कर उन्हें प्रशिक्षण, विपणन एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले की स्थानीय कला, शिल्प एवं पारंपरिक उत्पादों को बढ़ावा देकर स्वरोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं। साथ ही भद्रकाली एवं कौलेश्वरी जैसे प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर स्थानीय हस्तशिल्प उत्पादों के विपणन की संभावनाओं का लाभ उठाते हुए कारीगरों की आय वृद्धि एवं जिले की विशिष्ट पहचान स्थापित करने की दिशा में कार्य करने पर बल दिया। बैठक में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र शंभू शरण बैठा, ईओडीबी प्रबंधक शुभाशीष कुमार, जिला उद्यमी समन्वयक हेमंत केसरी, विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड उद्यमी समन्वयक, मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्योग विकास बोर्ड से जुड़े प्रतिनिधि समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    किरानी बाबू के निधन से कान्हाचट्टी में शोक की लहर, अंतिम दर्शन के लिए उमड़े ग्रामीण

    October 31, 2026

    सड़क सुरक्षा की बैठक मे कहीं हम फैसला,कोल परियोजनाओं के भारी वाहनों में दो चालक व खलासी अनिवार्य

    October 31, 2026

    जर्जर सड़क पर गिरा युवक । आई गम्भीर चोटे, मदद के लिए समाजसेवी गौतम रविदास ने बढ़ाया हाथ

    October 31, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • किरानी बाबू के निधन से कान्हाचट्टी में शोक की लहर, अंतिम दर्शन के लिए उमड़े ग्रामीण October 31, 2026
    • सड़क सुरक्षा की बैठक मे कहीं हम फैसला,कोल परियोजनाओं के भारी वाहनों में दो चालक व खलासी अनिवार्य October 31, 2026
    • जर्जर सड़क पर गिरा युवक । आई गम्भीर चोटे, मदद के लिए समाजसेवी गौतम रविदास ने बढ़ाया हाथ October 31, 2026
    • अफीम की अवैध खेती पर प्रशासन सख्त, मुखियाओं को एनडीपीएस एक्ट की धारा 47ए के तहत नोटिस October 28, 2026
    • चतरा में 600 ग्राम अवैध अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, एक बाइक और मोबाइल जब्त October 28, 2026
    • लेम्बोडीह आंगनबाड़ी में मनमानी का आरोप, 12 बजे से पहले नहीं खुलता केंद्र October 27, 2026
    • मुआवजे की मांग पर सिमरिया में 12 घंटे से कोयला वाहनों का चक्का जाम, JLKM नेता गुलाम ने सरकार को घेरा October 27, 2026
    • बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत चतरा के 40,666 किसानों के 47,679 आवेदन स्वीकृत October 26, 2026
    • सोशल मीडिया ने बढ़ाई शरद पूर्णिमा की महत्ता,लावालौंग में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से की खीर बनाने की तैयारी October 25, 2026
    • सतीश साहू बने जेएलकेएम के लावालौंग प्रखंड अध्यक्ष October 25, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.