
चतरा। चतरा जिला पुलिस ने वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र में आज एक बड़ी कार्रवाई में 60 लाख रु मूल्य के 277 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों से बातचीत करते हुए चतरा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सन्नी वर्धन ने बताया कि एसपी अनिमेष नैथानी को आज दोपहर करीब 11:50 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के राजगुरुआ गांव का एक व्यक्ति कमलेश कुमार सफेद रंग की स्कॉर्पियो से पैनीकला गांव के समीप मादक पदार्थ ब्राउन सुगर की खरीद बिक्री करनेवाला है। सुचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुये उनके नेतृत्व मे एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम ने पैनीकला के आगे हरदाही, कौलेश्वरी जाने वाले रास्ते के पास दंतार गांव की तरफ से एक सफेद रंग का स्कार्पियो नं०-जेएच 05 सीसी-9996 की घेराबंदी की। वाहन में कमलेश कुमार (30 वर्ष) के व्यक्ति के पास से अवैध ब्राउन शुगर 277 ग्राम अवैध ब्राउन सुगर बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि बरामद ब्राउन सुगर की अनुमानित मूल्य लगभग 60 लाख रु आंकी गई है। इस संबंध मे एनडीपीएस थाना कांड सं0-01/2026 दिनांक 20.06.2026 धारा-21(सी)/22(सी)/25/27(ए)/29 एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया।
