
चतरा : जननायक, रायबरेली के सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर इंटक जिला अध्यक्ष राज वीर के नेतृत्व में बड़ा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। सबसे पहले स्वयं राज वीर ने रक्तदान कर कार्यक्रम की शुरुआत की, उसके बाद सिमरिया विधानसभा अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, आनंद यादव, पूर्व मीडिया प्रभारी विक्रम कुमार सिंह, कार्यालय प्रभारी सैय्यद अजीममोदीन ख्वाजा, बृजेश कुमार सिंह व चरकु कुमार सहित कई पदाधिकारियों ने भी रक्तदान कर समाज सेवा और मानवता का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए। राज वीर ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा गरीबों, मजदूरों, किसानों और युवाओं की आवाज बनकर देशहित में संघर्ष करते रहे हैं। उनके जन्मदिन पर रक्तदान करना मानव सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है और इससे जरूरतमंदों को नया जीवन मिलता है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सत्यम भारद्वाज, मो नसरुद्दीन, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गौतम पासवान, NSUI जिला महासचिव अनुज कुमार, प्रियदर्शी कुमार सहित कई सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने राहुल गांधी की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनके विचारों को व्यापक जनसमूह तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
आयोजकों ने बताया कि रक्तदान महादान है और हर सक्षम व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। इस शिविर के माध्यम से युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी और मानव सेवा की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया गया।
