Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : आईजी के आगमन पर चतरा में सुरक्षा पर नई चेतावनी; शहीद विनय भारती को नमन
    Chatra News

    Chatra News : आईजी के आगमन पर चतरा में सुरक्षा पर नई चेतावनी; शहीद विनय भारती को नमन

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 12, 2026Updated:June 12, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : बोकारो रेंज के नवनियुक्त पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान चतरा पहुंचकर जिले की विधि-व्यवस्था,अपराध नियंत्रण एवं पुलिस प्रशासन की कार्यशैली की व्यापक समीक्षा की।आईजी का पदभार संभालने के बाद चतरा जिले का यह पहला आधिकारिक दौरा था,जिसे पुलिस महकमे में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके आगमन को लेकर जिले के पुलिस अधिकारियों और जवानों में विशेष उत्साह देखने को मिला।चतरा समाहरणालय परिसर पहुंचने पर पुलिस जवानों ने आईजी को औपचारिक सम्मान स्वरूप गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया। इसके पश्चात उन्होंने पुलिस लाइन परिसर स्थित शहीद पार्क पहुंचकर शहीद पुलिसकर्मी विनय भारती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा उनके अदम्य साहस,कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने भी शहीद के प्रति सम्मान व्यक्त किया।इसके बाद आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने जिले के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारियों,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों,सर्किल इंस्पेक्टरों एवं थाना प्रभारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में कानून-व्यवस्था की वर्तमान स्थिति,अपराध नियंत्रण की रणनीति,लंबित कांडों के निष्पादन, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, वारंटों के तामिला,अनुसंधान की गुणवत्ता,साइबर अपराध,नक्सल गतिविधियों की स्थिति तथा आम जनता से जुड़े मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई।समीक्षा बैठक के दौरान आईजी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अपराध और अपराधियों के प्रति किसी प्रकार की नरमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने,अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाने तथा जनता में सुरक्षा का वातावरण स्थापित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी आम लोगों को भयमुक्त वातावरण प्रदान करना और कानून का प्रभावी शासन सुनिश्चित करना है।आईजी ने लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने पर विशेष बल देते हुए कहा कि पुराने कांडों का गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान कर उन्हें शीघ्र निष्पादित किया जाए। उन्होंने अनुसंधान अधिकारियों को साक्ष्य आधारित कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा न्यायालयों में मजबूत अभियोजन की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।बैठक में थाना स्तर पर निगरानी तंत्र को मजबूत करने,नियमित गश्ती अभियान संचालित करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए। आईजी ने कहा कि अपराध की रोकथाम केवल कार्रवाई से नहीं बल्कि प्रभावी निगरानी और समय रहते सूचना संकलन से भी संभव है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आधुनिक तकनीक एवं खुफिया तंत्र का बेहतर उपयोग करने की सलाह दी।जनसरोकारों को प्राथमिकता देते हुए आईजी ने पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि थानों में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत को गंभीरता से सुना जाए तथा उसका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। पुलिस की सकारात्मक छवि और जनता का विश्वास ही बेहतर कानून-व्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है।मीडिया से बातचीत के दौरान आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि हाल के प्रशासनिक फेरबदल के बाद कई नए अधिकारियों की नियुक्ति हुई है। ऐसे में अधिकारियों से परिचय प्राप्त करना, उनकी कार्यशैली को समझना तथा जिले की विधि-व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का आकलन करना उनके दौरे का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि बोकारो रेंज के सभी जिलों में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए व्यापक रणनीति के तहत कार्य किया जा रहा है।थानों में निजी चालकों की नियुक्ति के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर आईजी ने स्पष्ट किया कि विभाग में सरकारी चालकों की संख्या अपेक्षाकृत कम है, जिसके कारण कई स्थानों पर निजी चालकों की सेवाएं ली जा रही हैं। उन्होंने इसे वर्तमान परिस्थितियों की आवश्यकता बताते हुए कहा कि उपलब्ध संसाधनों के बावजूद पुलिस विभाग पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा है।इस महत्वपूर्ण अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी,डीएसपी सुनील कुमार सिंह,एसडीपीओ सन्नी वर्धन,सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊ साहेब सहित जिले के सभी पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। आईजी के इस दौरे को जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने,पुलिसिंग की गुणवत्ता सुधारने तथा अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयरहाउस का किया आंतरिक निरीक्ष

    June 12, 2026

    प्रमोद की हत्या का दर्दनाक सच,दोस्तों के झगड़े ने जीने का हक छीन लिया, पुलिस ने नाबालिग समेत तीन आरोपी किया गिरफ्तार

    June 11, 2026

    चतरा में ‘रीलबाज’ की निकली हेकड़ी; थाने में भौकाल जमाना पड़ा भारी, प्रतापपुर पुलिस ने हिरासत में लेकर सिखाया सबक

    June 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : आईजी के आगमन पर चतरा में सुरक्षा पर नई चेतावनी; शहीद विनय भारती को नमन June 12, 2026
    • Chatra News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयरहाउस का किया आंतरिक निरीक्ष June 12, 2026
    • प्रमोद की हत्या का दर्दनाक सच,दोस्तों के झगड़े ने जीने का हक छीन लिया, पुलिस ने नाबालिग समेत तीन आरोपी किया गिरफ्तार June 11, 2026
    • चतरा में ‘रीलबाज’ की निकली हेकड़ी; थाने में भौकाल जमाना पड़ा भारी, प्रतापपुर पुलिस ने हिरासत में लेकर सिखाया सबक June 10, 2026
    • Chatra News : पीएम आवास योजना (ग्रामीण) 2.0 के तहत ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया June 10, 2026
    • Chatra News : पर्यावरण संरक्षण की मिसाल:मुरारी पांडे तीन वर्षों से लगा रहे दर्जनों पौधे, अब पेड़ों में आने लगे फल June 10, 2026
    • Chatra News : लक्षणपुर स्थित भेड़ी फार्म डैम का उपायुक्त ने किया निरीक्षण,पर्यटन विकास की संभावनाओं का लिया जायजा June 10, 2026
    • Chatra News : डीएमएफटी योजनाओं की समीक्षा, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने का उपायुक्त ने दिया निर्देश June 10, 2026
    • Chatra News : डीसी को बुलाओ, जवाब दो! प्रदीप बाखला की मौत पर 12 घंटे से सड़क जाम, कोयला वाहनों के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा June 10, 2026
    • Chatra News : कान्हाचट्टी प्रखंड के बैगोंकला पंचायत के गाड़िया गांव निवासी 18 वर्षीय युवक का शव बरामद June 7, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.