
चतरा। बीते 7 जून से लापता राजपुर थाना क्षेत्र के गड़िया गांव के 18 वर्षीय प्रमोद यादव हत्याकांड का चतरा पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में दो अप्राथमिक अभियुक्त और एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। चतरा एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने आज अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि गड़िया गांव के देवलाल यादव ने 7 जून को राजपुर थाना में एक लिखित आवेदन देकर अपने पुत्र प्रमोद कुमार का अज्ञात लोगों के द्वारा अपहरण किए जाने की बात कही थी। इस संबंध में राजपुर थाना कांड सं0-37/26, दिनांक- 07.06.2026, धारा-137(2)/140 (1)/140(2)/140(3)/126(2)/351(2) बीएनएस दर्ज की गई है। युवक के अपहरण के मामला को देखते हुए इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देश पर उनके नेत्तृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। टीम के द्वारा त्वरित अनुसंधान के क्रम में 07 जून को ही गड़िया गाँव से अपहृत युवक प्रमोद कुमार का शव गड़िया पुल से करीब 200 मीटर उत्तर नदी में बालू के अन्दर गाड़ कर छिपाया हुआ मिला। बताया कि अनुसंधान के क्रम में ह्यूमन रिसोर्स एवं तकनिकी इनपुट का गहनता से अवलोकन किया गया।पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार हरेक पहलू को मद्देनजर रखते हुए हत्या के पीछे के मूल कारण का पता लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक के सूक्ष्म निरीक्षण में हरेक पहलू पर अनुसंधान किया गया।अंततः टीम ने साक्ष्यों का सुक्ष्मता से संकलन किया और तकनिकी शाखा के सहयोग से पेशेवर तरीके से अनुसंधान को आगे बढ़ाया जिससे यह पता चला कि युवक की हत्या पथेल गाँव के उसके एक दोस्त नें अवैध हथियार की खरीद बिक्री को लेकर अपने अन्य चार साथियों के साथ मिलकर किया है और साक्ष्य छुपाने के नियत से मृतक के शव नदी के बालू में गाड़ दिया है।तत्पश्चात त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल दो अप्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार किये गये है तथा एक नाबालिक को निरुद्ध किया गया है। उन्होंने बताया कि हत्या में प्रयुक्त गमछा, रस्सी का टुकड़ा, मृतक का आईफोन मोबाइल,हत्या का कारण बने सात (07) अदद जिन्दा राउण्ड एवं अन्य तीन मोबाइल बरामद किया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में पथेल, टोला-बघमरी, थाना- राजपुर के सुनिल कुमार (19 वर्ष) पिता बैजनाथ सिंह एवं सुनिल कुमार ( 21 वर्ष), पिता विकास सिंह भोक्ता को गिरफ्तार किया गया। वही एक नाबालिक को निरुद्ध किया गया।छापामारी टीम में चतरा के एसडीपीओ सन्नी वर्धन, सदर अंचल के पुलिस निरीक्षक विपीन कुमार, पुअनि सह राजपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार, पुअनि अमित कुमार गुप्ता, राजपुर थाना,पुअनि संदीप प्रसाद वर्मा, राजपुर थाना, तकनिकी शाखा में कार्यरत कर्मी एवं राजपुर थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
