Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : लक्षणपुर स्थित भेड़ी फार्म डैम का उपायुक्त ने किया निरीक्षण,पर्यटन विकास की संभावनाओं का लिया जायजा
    Chatra News

    Chatra News : लक्षणपुर स्थित भेड़ी फार्म डैम का उपायुक्त ने किया निरीक्षण,पर्यटन विकास की संभावनाओं का लिया जायजा

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : उपायुक्त रवि आनंद ने आज जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ चतरा प्रखंड अंतर्गत लक्षणपुर स्थित भेड़ी फार्म डैम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में पर्यटन विकास की संभावनाओं का आकलन करते हुए उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने डैम परिसर, चिल्ड्रेन पार्क एवं पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों के साथ स्थल का भ्रमण कर क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से और अधिक विकसित करने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
    उपायुक्त ने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण भेड़ी फार्म डैम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने की पर्याप्त संभावनाएं हैं। उन्होंने स्थल के सौंदर्यीकरण, पर्यटक सुविधाओं के विस्तार, डैम के गहरीकरण तथा अन्य आवश्यक आधारभूत संरचनाओं के विकास के संबंध में संबंधित पदाधिकारियों से विमर्श किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्यों का प्राक्कलन तैयार कर यथाशीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि पर्यटन विकास एवं आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।उन्होंने कहा कि जिले के प्राकृतिक एवं पर्यटन स्थलों का समुचित विकास जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे स्थलों के विकास से न केवल स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, जिला योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित, ईडीएम रितेश कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    सोलर पावर प्लांट से 240 बैटरी चोरी मामले में एक गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी

    September 20, 2026

    वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..!

    September 20, 2026

    चुंदरू धाम पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, गणेश पूजा महोत्सव में की पूजा-अर्चना

    September 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • सोलर पावर प्लांट से 240 बैटरी चोरी मामले में एक गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी September 20, 2026
    • वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..! September 20, 2026
    • चुंदरू धाम पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, गणेश पूजा महोत्सव में की पूजा-अर्चना September 19, 2026
    • रामनगर स्टेडियम में‘खेलो झारखंड’काआगाज,खिलाड़ियों में दिखा उत्साहविभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने खेल स्पर्धाओं में लिया हिस्सा, अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला September 19, 2026
    • मंधनिया आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, बेहतर कार्य करने वाले संगठन व कैडर सम्मानित September 18, 2026
    • एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल September 18, 2026
    • मुर्गा फार्म से बाइक, मोबाइल और मुर्गों की चोरी का खुलासा; अन्य आरोपियों की तलाश जारी September 18, 2026
    • चतरा में अपहरण का खुलासा, जंगल से चालक बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार September 18, 2026
    • लावालौंग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’, पीएम मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना September 18, 2026
    • तीज की रात मातम में बदल गई”: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या, दो गिरफ्तार September 17, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.