Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : डीसी को बुलाओ, जवाब दो! प्रदीप बाखला की मौत पर 12 घंटे से सड़क जाम, कोयला वाहनों के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
    Chatra News

    Chatra News : डीसी को बुलाओ, जवाब दो! प्रदीप बाखला की मौत पर 12 घंटे से सड़क जाम, कोयला वाहनों के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया-बगरा-बालूमाथ मुख्य मार्ग पर बीती रात को ग्रामीणों का आक्रोश जारी है। जबड़ा पंचायत के संधली गांव निवासी प्रदीप बाखला की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया है। जाम पिछले 12 घंटे से जारी है, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिजनों का आरोप है कि कोयला वाहन द्वारा ओवरटेक किए जाने के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें प्रदीप बाखला की जान चली गई। मृतक अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके पीछे तीन छोटे-छोटे बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। घटनास्थल पर परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन बना हुआ है। ग्रामीण चतरा उपायुक्त को घटनास्थल पर बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। वहीं सिमरिया अंचल अधिकारी गौरव कुमार राय और थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह मौके पर मौजूद रहकर ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कोयला वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण आए दिन बेगुनाह लोगों की जान जा रही है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    प्रमोद की हत्या का दर्दनाक सच,दोस्तों के झगड़े ने जीने का हक छीन लिया, पुलिस ने नाबालिग समेत तीन आरोपी किया गिरफ्तार

    June 11, 2026

    चतरा में ‘रीलबाज’ की निकली हेकड़ी; थाने में भौकाल जमाना पड़ा भारी, प्रतापपुर पुलिस ने हिरासत में लेकर सिखाया सबक

    June 10, 2026

    Chatra News : पीएम आवास योजना (ग्रामीण) 2.0 के तहत ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया

    June 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • प्रमोद की हत्या का दर्दनाक सच,दोस्तों के झगड़े ने जीने का हक छीन लिया, पुलिस ने नाबालिग समेत तीन आरोपी किया गिरफ्तार June 11, 2026
    • चतरा में ‘रीलबाज’ की निकली हेकड़ी; थाने में भौकाल जमाना पड़ा भारी, प्रतापपुर पुलिस ने हिरासत में लेकर सिखाया सबक June 10, 2026
    • Chatra News : पीएम आवास योजना (ग्रामीण) 2.0 के तहत ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया June 10, 2026
    • Chatra News : पर्यावरण संरक्षण की मिसाल:मुरारी पांडे तीन वर्षों से लगा रहे दर्जनों पौधे, अब पेड़ों में आने लगे फल June 10, 2026
    • Chatra News : लक्षणपुर स्थित भेड़ी फार्म डैम का उपायुक्त ने किया निरीक्षण,पर्यटन विकास की संभावनाओं का लिया जायजा June 10, 2026
    • Chatra News : डीएमएफटी योजनाओं की समीक्षा, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने का उपायुक्त ने दिया निर्देश June 10, 2026
    • Chatra News : डीसी को बुलाओ, जवाब दो! प्रदीप बाखला की मौत पर 12 घंटे से सड़क जाम, कोयला वाहनों के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा June 10, 2026
    • Chatra News : कान्हाचट्टी प्रखंड के बैगोंकला पंचायत के गाड़िया गांव निवासी 18 वर्षीय युवक का शव बरामद June 7, 2026
    • Chatra News : झोलाछाप डॉक्टरों ने इलाज के दौरान छीनी दो जिंदगियां: 8 माह की गर्भवती बैजंती और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत से गांव में मातम June 7, 2026
    • Chatra News : एसआईआर को लेकर सिमरिया एसडीओ ने की समीक्षा बैठक,अनमैप मतदाताओं को पुनः मैप करने का निर्देश June 6, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.