
Chatra : लावालौंग प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार महतो ने प्रखंड कार्यालय में बीएलओ सुपरवाइजरों एवं बीएलओ के साथ समीक्षा बैठक की।बैठक में मतदाता सूची के अद्यतन कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए एसडीओ ने सभी बीएलओ को मतदाता रजिस्टर में अनमैप हुए लोगों को पुनः मैप करने का निर्देश दिया।ज्ञात हो कि प्रखंड क्षेत्र में लगभग 7,000 मतदाता एसआईआर प्रक्रिया के दौरान अनमैप हो गए हैं।एसडीओ ने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से वंचित न हो,इसके लिए सभी बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन कार्य को गंभीरता से पूरा करें तथा अनमैप मतदाताओं का पुनः पंजीकरण सुनिश्चित करें।मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी विपीन कुमार भारती ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतन कार्य में बीएलओ का सहयोग करें।उन्होंने कहा कि ग्रामीण आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराकर सत्यापन कार्य को सफल बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं,ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।साथ ही बैठक में निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया।
रिपोर्टर मो0 साजिद
