
Chatra : भारतीय जनता पार्टी लावालौंग मंडल की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आज दिनांक 06 जून 2026 दिन शनिवार को बजरंगबली मंदिर यज्ञशाला परिसर में संपन्न हुई इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ-साथ जमीनी स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने की रणनीति पर विशेष चर्चा की गई बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष खगेश्वर साहू ने किया एवं संचालन मंडल महामंत्री बिहारी भारती ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन भाजयुमो अध्यक्ष विवेक केशरी ने किया।मंडल अध्यक्ष खगेश्वर साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति उसके कार्यकर्ताओं में निहित है हम मंडल में प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे ताकि भाजपा की नीतियों और उपलब्धियां को घर-घर तक पहुंचा जा सके ।
मौके पर उपस्थित पूर्व मंडल अध्यक्ष सांसद प्रतिनिधि गोविंद ठाकुर मंडल उपाध्यक्ष संतोष भोक्ता निर्मल विश्वकर्मा मंडल मंत्री विरोधी गंझू अरविंद नंद कश्यप महेंद्र गंझु मीडिया प्रभारी रामजीत कुमार भोक्ता दीपक ठाकुर दिनेश प्रसाद अनिल सिंह महेंद्र साहू अशोक यादव रिंकू यादव राजेंद्र गंझू सचिन पासवान एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
रिपोर्टर मो0 साजिद
