
Chatra : लावालौंग प्रखण्ड में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, चतरा के माननीय सचिव तारकेश्वर दास के निर्देश पर गुरुवार को लावालौंग प्रखंड में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पीएलवी (अधिकार मित्र) जनेश कुमार यादव, अभिषेक कुमार ठाकुर एवं रविकांत कुमार ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।अभियान के दौरान पीएलवी ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि पृथ्वी केवल वर्तमान पीढ़ी की नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की भी अमूल्य धरोहर है। इसलिए पर्यावरण की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने, जल संरक्षण करने तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का आह्वान किया।उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस प्रत्येक वर्ष 5 जून को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना और प्रकृति के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना है।इस अवसर पर उपस्थित लोगों को “पर्यावरण बचाएँ, जीवन बचाएँ” का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।
रिपोर्टर मो0 साजिद
