Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : दिशा समिति की बैठक में विकास योजनाओं एवं पूर्व निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा, लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश
    Chatra News

    Chatra News : दिशा समिति की बैठक में विकास योजनाओं एवं पूर्व निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा, लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 1, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में सांसद कालीचरण सिंह चतरा सह अध्यक्ष जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) कालीचरण सिंह की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजित दिशा समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विभागवार समीक्षा की गई तथा विभिन्न विकास योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    बैठक के प्रारंभ में माननीय सांसद, क्षेत्रीय विधायकों, जिला परिषद अध्यक्षा एवं चतरा नगर परिषद अध्यक्ष अताउर रहमान,को पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। इसके उपरांत विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत अनुपालन प्रतिवेदन की बिंदुवार समीक्षा की गई।

    समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना, ग्रामीण कार्य विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY), जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT), पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, विद्युत विभाग, भूमि संरक्षण, शिक्षा विभाग, आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खनन विभाग, जिला परिषद, सहकारिता विभाग, NTPC, CCL एवं इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड से संबंधित मामलों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

    बैठक में सड़क, पुल-पुलिया एवं अन्य आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इटखोरी क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल के संबंध में विभागीय अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि शेष प्रक्रियाएं पूर्ण करते हुए कार्य को शीघ्र गति प्रदान की जाएगी। इस पर माननीय सांसद ने आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्माणाधीन परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

    समीक्षा के दौरान यह भी जानकारी दी गई कि कुछ योजनाएं वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) सहित अन्य तकनीकी एवं प्रशासनिक स्वीकृतियों के कारण लंबित हैं। इस पर संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त करने तथा योजनाओं के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।

    पेयजल एवं स्वच्छता से संबंधित योजनाओं की समीक्षा के क्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्धता, जलमीनार, पाइपलाइन विस्तार तथा जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। विद्युत विभाग से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने, लंबित कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करने तथा जनसुविधा से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान पर बल दिया गया।

    बैठक में शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं आपूर्ति विभाग से जुड़े विभिन्न मामलों की भी समीक्षा की गई। विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता, भवन निर्माण, स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था, सार्वजनिक वितरण प्रणाली की सुचारू संचालन व्यवस्था तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।

    बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित समस्याओं एवं सुझावों को रखने का अवसर दिया गया। इस क्रम में रेड क्रॉस भवन निर्माण, स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सीय सुविधाओं की उपलब्धता, एंबुलेंस व्यवस्था, पेयजलापूर्ति, सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, ग्रामीण आधारभूत संरचना के विकास सहित विभिन्न जनहित के मुद्दे उठाए गए। संबंधित विभागों को प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

    चतरा सांसद ने कहा कि विकास योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करते हुए जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर कार्य करें तथा जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करें।

    बैठक में उपायुक्त रवि आनंद, विधायक चतरा जनार्दन पासवान, विधायक सिमरिया उज्ज्वल कुमार दास, विधायक बड़कागांव रौशन लाल चौधरी, सांसद हजारीबाग प्रतिनिधि रविन्द्र सिंह, वन प्रमंडल पदाधिकारी (उत्तरी) राहुल मीणा, वन प्रमंडल पदाधिकारी (दक्षिणी) मुकेश कुमार, जिला परिषद अध्यक्षा ममता कुमारी, नगर परिषद अध्यक्ष अताउर रहमान, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सन्नी वर्धन, जिला खनन पदाधिकारी मनोज टोप्पो, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद, सभी प्रखंड प्रमुख, विभागीय पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    चतरा पुलिस को अफीम तस्करों के खिलाफ मिली सफलता,80 किलोग्राम अफीम डोडा बरामद,तस्कर फरार

    June 1, 2026

    Chatra News : सिमरिया पुलिस ने दो अफीम तस्कर को किया गिरफ्तार , जंगल से मिले करीब छह लाख की अफीम—तीसरा फरार

    May 30, 2026

    चतरा सदर थाना की जेएसआई फिरदौस नाज़ बनी महिला थाना प्रभारी

    May 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : मुखिया पूनम कुमारी की पहल से गाँव मे उजाला आया, पहली बार बिजली आई June 1, 2026
    • Chatra News : दिशा समिति की बैठक में विकास योजनाओं एवं पूर्व निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा, लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश June 1, 2026
    • चतरा पुलिस को अफीम तस्करों के खिलाफ मिली सफलता,80 किलोग्राम अफीम डोडा बरामद,तस्कर फरार June 1, 2026
    • Chatra News : सिमरिया पुलिस ने दो अफीम तस्कर को किया गिरफ्तार , जंगल से मिले करीब छह लाख की अफीम—तीसरा फरार May 30, 2026
    • चतरा सदर थाना की जेएसआई फिरदौस नाज़ बनी महिला थाना प्रभारी May 30, 2026
    • Chatra News : नौतपा की तपिश और बारिश का संतुलन तय करेगा मानसून का मिजाज, कीट-रोगों पर भी पड़ता है असर : आचार्य अमित कुमार मिश्रा May 30, 2026
    • चतरा पुलिस लाइन में धमाकेदार वॉलीबॉल टूर्नामेंट, चतरा एसोसिएशन ने पुलिस को 2-0 से रौंदा May 29, 2026
    • Chatra News : लावालौंग के पारामातु और सोहावन में वन रक्षा बंधन कार्यक्रम आयोजित, ग्रामीणों ने लिया जंगल बचाने का संकल्प May 29, 2026
    • Chatra News : जिला स्थापना दिवस पर झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान, जिला एवं प्रखंड स्तर पर 851 आंदोलनकारी हुए सम्मानित May 29, 2026
    • Chatra News : जल संकट पर पंचायत समिति सदस्य रूबी देवी की पहल, बंद पड़ी जलमीनारों की मरम्मत की उठाई मांग May 29, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.