
चतरा। पुलिस कप्तान अनिमेष नैथानी द्वारा शुक्रवार को विभागीय फेरबदल में सदर थाना में पदस्थापित जेएसआई फिरदौस नाज़ को महिला थाना प्रभारी नियुक्त किया गया। नई थाना प्रभारी फिरदौस नाज़ ने निवर्तमान प्रभारी सुषमा कुमारी से औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया।2018 बैच की नवपदस्थापित थाना प्रभारी फिरदौस नाज़ को तेजतर्रार और अनुभवी अधिकारी माना जाता है। चतरा तैनाती से पहले वे हुसैनाबाद और डालटनगंज सदर महिला थाना प्रभारी के रूप में कार्यरत रही हैं।
