Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : जिला स्थापना दिवस पर झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान, जिला एवं प्रखंड स्तर पर 851 आंदोलनकारी हुए सम्मानित
    Chatra News

    Chatra News : जिला स्थापना दिवस पर झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान, जिला एवं प्रखंड स्तर पर 851 आंदोलनकारी हुए सम्मानित

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMay 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा जिला स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य गठन आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान में आज जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल, चतरा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विभाग से प्राप्त निर्देश के आलोक में आयोजित इस कार्यक्रम में चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह, विधायक चतरा जनार्दन पासवान, जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती ममता कुमारी, जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा भगवान बिरसा मुंडा एवं झारखंड आंदोलन के महानायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर झारखंड आंदोलनकारियों को शॉल, मोमेंटो एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कई आंदोलनकारियों ने झारखंड राज्य गठन आंदोलन में अपने योगदान एवं अनुभवों को साझा करते हुए आंदोलन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उपस्थित लोगों ने झारखंड आंदोलन के इतिहास, संघर्ष एवं उपलब्धियों को स्मरण किया। जिला स्तर पर कुल 122 तथा प्रखंड स्तर पर कुल 729 राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। इस प्रकार जिले में कुल 851 झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान प्रदान कर उनके योगदान को स्मरण किया गया। अपने संबोधन में उपायुक्त श्री रवि आनंद ने कहा कि चतरा जिला का गठन 29 मई 1991 को हजारीबाग जिले से पृथक कर किया गया था। उन्होंने कहा कि जिला स्थापना दिवस जिले की विकास यात्रा, उपलब्धियों एवं जनभागीदारी के संकल्प को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य के गठन के लिए आंदोलनकारियों द्वारा किए गए संघर्ष, त्याग एवं समर्पण को सदैव सम्मान के साथ याद किया जाएगा। राज्य निर्माण की इस ऐतिहासिक प्रक्रिया में उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने झारखंड आंदोलन के महानायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के योगदान का उल्लेख करते हुए झारखंड आंदोलन में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। सांसद कालीचरण सिंह ने अपने संबोधन में झारखंड आंदोलनकारियों के संघर्ष एवं योगदान को स्मरण करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। वहीं विधायक जनार्दन पासवान ने भी आंदोलनकारियों के त्याग एवं समर्पण को झारखंड राज्य के इतिहास की अमूल्य धरोहर बताते हुए उन्हें सम्मानित किए जाने की पहल की सराहना की। उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम सहित अन्य पदाधिकारी, कर्मी एवं बड़ी संख्या में झारखंड आंदोलनकारी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    चतरा पुलिस लाइन में धमाकेदार वॉलीबॉल टूर्नामेंट, चतरा एसोसिएशन ने पुलिस को 2-0 से रौंदा

    May 29, 2026

    Chatra News : लावालौंग के पारामातु और सोहावन में वन रक्षा बंधन कार्यक्रम आयोजित, ग्रामीणों ने लिया जंगल बचाने का संकल्प

    May 29, 2026

    Chatra News : जल संकट पर पंचायत समिति सदस्य रूबी देवी की पहल, बंद पड़ी जलमीनारों की मरम्मत की उठाई मांग

    May 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • चतरा पुलिस लाइन में धमाकेदार वॉलीबॉल टूर्नामेंट, चतरा एसोसिएशन ने पुलिस को 2-0 से रौंदा May 29, 2026
    • Chatra News : लावालौंग के पारामातु और सोहावन में वन रक्षा बंधन कार्यक्रम आयोजित, ग्रामीणों ने लिया जंगल बचाने का संकल्प May 29, 2026
    • Chatra News : जिला स्थापना दिवस पर झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान, जिला एवं प्रखंड स्तर पर 851 आंदोलनकारी हुए सम्मानित May 29, 2026
    • Chatra News : जल संकट पर पंचायत समिति सदस्य रूबी देवी की पहल, बंद पड़ी जलमीनारों की मरम्मत की उठाई मांग May 29, 2026
    • Chatra News : इटखोरी पुलिस ने 30.31 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार May 28, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में पुलिस की लगातार कार्रवाई से  भारी मात्रा में अफीम, डोडा व पोस्ता दाना बरामद May 27, 2026
    • chatra News : लावालौंग में बीडीओ सह सीओ  के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च, बक़रीद पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम May 27, 2026
    • Chatra News : डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक में 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना को मंजूरी,शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी 722 योजनाओं पर लगी मुहर May 26, 2026
    • Chatra News : झामुमो की प्रखंड स्तरीय बैठक में संगठन विस्तार एवं एसआईआर अभियान पर जोर May 25, 2026
    • Chatra News : प्रख्यात पर्यटन स्थल तमासीन जलप्रपात के विकास एवं आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा हेतु उपायुक्त ने किया निरीक्षण May 25, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.