Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : जल संकट पर पंचायत समिति सदस्य रूबी देवी की पहल, बंद पड़ी जलमीनारों की मरम्मत की उठाई मांग
    Chatra News

    Chatra News : जल संकट पर पंचायत समिति सदस्य रूबी देवी की पहल, बंद पड़ी जलमीनारों की मरम्मत की उठाई मांग

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMay 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लावालौंग/चतरा : पंचायत लमटा में गहराते पेयजल संकट को लेकर पंचायत समिति सदस्य रूबी देवी ने बड़ी पहल करते हुए पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, चतरा के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर पंचायत की खराब पड़ी जलमीनारों की अविलंब मरम्मत कराने की मांग की है। इस जनहित अभियान में शिक्षक सह समाजसेवी अशोक कुमार पासवान भी लगातार सहयोग कर रहे हैं। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) बिपिन कुमार भारती ने भी समस्या के समाधान के लिए प्रशासनिक सहयोग का भरोसा दिया है।पंचायत समिति सदस्य द्वारा भेजे गए पत्र (पत्रांक-37/26, दिनांक 26 मई 2026) में बताया गया है कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में पंचायत लमटा के विभिन्न टोलों में सोलर संचालित जलमीनारों का निर्माण कराया गया था। लेकिन रखरखाव के अभाव एवं तकनीकी खराबी के कारण पंचायत की अधिकांश जलमीनारें वर्तमान में बंद पड़ी हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।भीषण गर्मी और लगातार गिरते जलस्तर के कारण क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। ऐसे में पंचायत समिति सदस्य रूबी देवी एवं समाजसेवी अशोक कुमार पासवान ने विभाग से खराब जलमीनारों की तकनीकी जांच कराकर जल्द से जल्द उन्हें चालू कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।समस्या की गंभीरता को देखते हुए आवेदन की प्रतिलिपि उपायुक्त, चतरा को भी भेजी गई है। वहीं लमटा पंचायत में आयोजित विशेष टोलों की चौपाल के दौरान ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया कि बीडीओ बिपिन कुमार भारती इस दिशा में त्वरित कार्रवाई हेतु हरसंभव सहयोग करेंगे। प्रशासनिक स्तर पर पहल होने से ग्रामीणों में जल्द समाधान की उम्मीद जगी है।

    रिपोर्टर मो0 साजिद

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : श्रीनिवास-काली यादव से मुलाकात के बाद सरकार पर बरसे आदित्य साहू, सड़क से सदन तक आंदोलन की चेतावनी

    July 15, 2026

    चतरा पुलिस की सक्रियता: अपराध समीक्षा गोष्ठी में दिशा-निर्देश और सम्मान

    July 15, 2026

    Chatra News : प्रतापपुर में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का सफल आयोजन,87 आवेदकों ने कराया पंजीकरण

    July 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : श्रीनिवास-काली यादव से मुलाकात के बाद सरकार पर बरसे आदित्य साहू, सड़क से सदन तक आंदोलन की चेतावनी July 15, 2026
    • चतरा पुलिस की सक्रियता: अपराध समीक्षा गोष्ठी में दिशा-निर्देश और सम्मान July 15, 2026
    • Chatra News : प्रतापपुर में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का सफल आयोजन,87 आवेदकों ने कराया पंजीकरण July 14, 2026
    • NO Entry तोड़ने वालों पर CO गौरव कुमार का सख्त एक्शन, दो कोयला हाइवा चालकों पर FIR की July 14, 2026
    • Chatra News : कान्हाचट्टी में झूलते बिजली के तार बने मौत का फंदा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा July 14, 2026
    • Chatra News : बिरजू भुइयां के घर के पास चापाकल बंद — टोले में पानी का विकट संकट July 14, 2026
    • Crime news : राहुल दुबे गिरोह के तीन सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, देसी पिस्टल, कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद; पिपरवार‑टंडवा में बड़ी वारदात टली July 14, 2026
    • मिशन वात्सल्य अंतर्गत योजना प्रावर्तकता एवं पालन-पोषण देखभाल समिति (SFCAC) की त्रैमासिक बैठक संपन्न,अनाथ, एकल अभिभावक एवं जरूरतमंद बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराएं : उपायुक्त July 13, 2026
    • कटकमसांडी के खुटरा पंचायत में नशा मुक्त जागरूकता अभियान के तहत आयोजित टूर्नामेंट का समापन, विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित July 13, 2026
    • जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (DLCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) की बैठक संपन्न वित्तीय समावेशन को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें : उपायुक्त July 13, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.