Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » chatra News : लावालौंग में बीडीओ सह सीओ  के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च, बक़रीद पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
    Chatra News

    chatra News : लावालौंग में बीडीओ सह सीओ  के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च, बक़रीद पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMay 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra :लावालौंग प्रखंड में आगामी बक़रीद पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी तथा  BDO सह सीओ विपिन कुमार भारती के कुशल नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का भरोसा दिलाना और असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देना रहा। फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार, लावालौंग चौक, लमटा चौक तथा आसपास क्षेत्रों में, कोलकोले पिकेट से चुकरु बाजार टांड व अन्य कई क्षेत्रों के अलावा संवेदनशील इलाकों में निकाला गया। इस दौरान पुलिस के जवानों ने गश्त करते हुए लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। पु०अ०नि० विधायक प्रसाद यादव ने बताया कि बक़रीद पर्व दौरान पूरे थाना क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और हर गतिविधि पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष रूप से अतिरिक्त बल तैनात रहेगा।उन्होंने आगे बताया कि इस बार सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए ड्रोन कैमरे के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई संभव हो सके। साथ ही सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। फ्लैग मार्च के दौरान  ए० एस०आई सुधीर कुमार, SSB के जवान सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। (विपिन कुमार भारती) प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि अफवाहों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।प्रशासन के इस पहल से क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर लोगों का विश्वास मजबूत हुआ है और शांतिपूर्ण ढंग से  बक़रीद मनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

    *रिपोर्टर मो0 साजिद*

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : लावालौंग में पुलिस की लगातार कार्रवाई से  भारी मात्रा में अफीम, डोडा व पोस्ता दाना बरामद

    May 27, 2026

    Chatra News : डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक में 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना को मंजूरी,शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी 722 योजनाओं पर लगी मुहर

    May 26, 2026

    Chatra News : झामुमो की प्रखंड स्तरीय बैठक में संगठन विस्तार एवं एसआईआर अभियान पर जोर

    May 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : लावालौंग में पुलिस की लगातार कार्रवाई से  भारी मात्रा में अफीम, डोडा व पोस्ता दाना बरामद May 27, 2026
    • chatra News : लावालौंग में बीडीओ सह सीओ  के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च, बक़रीद पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम May 27, 2026
    • Chatra News : डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक में 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना को मंजूरी,शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी 722 योजनाओं पर लगी मुहर May 26, 2026
    • Chatra News : झामुमो की प्रखंड स्तरीय बैठक में संगठन विस्तार एवं एसआईआर अभियान पर जोर May 25, 2026
    • Chatra News : प्रख्यात पर्यटन स्थल तमासीन जलप्रपात के विकास एवं आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा हेतु उपायुक्त ने किया निरीक्षण May 25, 2026
    • Chatra News : मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, नगर परिषद क्षेत्र में ई-रिक्शा के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा शीतल पेयजल May 25, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने कान्हाचट्टी प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, विकास योजनाओं एवं कार्यालय व्यवस्था की ली जानकारी May 25, 2026
    • Chatra News :पुलिस और विशेषज्ञ ने मिलाया हाथ, साइबर ठगी से बचाने का बड़ा अभियान May 25, 2026
    • Chatra News अफीम तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,एक करोड़ रु मूल्य का अफीम व अफीम डोडा बरामद May 25, 2026
    • Chatra News : कान्हाचट्टी में शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील May 24, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.