
लावालौंग प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत फॉरेस्ट ऑफिस के समीप सरहुल वृक्ष के नीचे सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अवधेश यादव ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष निलेश ग्यासेन उपस्थित रहे।बैठक में संगठन विस्तार, एसआईआर, बीएलए तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान संगठन को पंचायत एवं बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष निलेश ग्यासेन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों की मैपिंग करवाएं तथा एसआईआर में छूटे हुए लोगों का नाम जुड़वाने में सक्रिय सहयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल हो, इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।साथ ही उन्होंने सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ दिलाने का आह्वान किया।जिला अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। इसलिए सभी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क स्थापित करें और पार्टी की नीतियों एवं सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं।बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान तथा बूथ स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने को लेकर भी चर्चा की गई।कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।मौके पर प्रखंड सचिव मुकेश गंझ, व्यवसायिक संघ जिला अध्यक्ष रवि कुमार, युवा जिला मोर्चा सह सचिव प्रमोद कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष विकास कुमार यादव, संगठन सचिव मोहम्मद जमीर, प्रखंड उपाध्यक्ष राजेश पासवान, पूर्व कोषाध्यक्ष मालती देवी, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रतिमा देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
रिपोर्टर मो0 साजिद
