Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, नगर परिषद क्षेत्र में ई-रिक्शा के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा शीतल पेयजल
    Chatra News

    Chatra News : मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, नगर परिषद क्षेत्र में ई-रिक्शा के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा शीतल पेयजल

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMay 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : झारखंड सरकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन, चतरा द्वारा आमजनों एवं राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से नगर परिषद क्षेत्र में चलित प्याऊ व्यवस्था प्रारंभ की गई है। इसके तहत ई-रिक्शा के माध्यम से शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर घूम-घूम कर लोगों को निःशुल्क शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में विभिन्न सरकारी कार्यालयों, प्रखंड कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्थायी प्याऊ की व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। अब चलित प्याऊ व्यवस्था के माध्यम से राहगीरों, रिक्शा चालकों, मजदूरों एवं बाजार क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों तक भी शीतल पेयजल पहुंचाया जा रहा है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी के बीच राहत मिल रही है। ई-रिक्शा पर “प्याऊ – शीतल जल, जन सेवा” संदेश के साथ पेयजल की व्यवस्था की गई है। माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर शुरू की गई इस पहल को राहगीरों एवं आमजनों द्वारा सराहा जा रहा है। जिला प्रशासन ने आमजनों से भीषण गर्मी के दौरान अनावश्यक रूप से धूप में बाहर नहीं निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने तथा हीट वेव से बचाव संबंधी आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है। आमजनों की सुविधा एवं राहत को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं लगातार सुनिश्चित की जा रही हैं।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : झामुमो की प्रखंड स्तरीय बैठक में संगठन विस्तार एवं एसआईआर अभियान पर जोर

    May 25, 2026

    Chatra News : प्रख्यात पर्यटन स्थल तमासीन जलप्रपात के विकास एवं आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा हेतु उपायुक्त ने किया निरीक्षण

    May 25, 2026

    Chatra News : उपायुक्त ने कान्हाचट्टी प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, विकास योजनाओं एवं कार्यालय व्यवस्था की ली जानकारी

    May 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : झामुमो की प्रखंड स्तरीय बैठक में संगठन विस्तार एवं एसआईआर अभियान पर जोर May 25, 2026
    • Chatra News : प्रख्यात पर्यटन स्थल तमासीन जलप्रपात के विकास एवं आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा हेतु उपायुक्त ने किया निरीक्षण May 25, 2026
    • Chatra News : मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, नगर परिषद क्षेत्र में ई-रिक्शा के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा शीतल पेयजल May 25, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने कान्हाचट्टी प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, विकास योजनाओं एवं कार्यालय व्यवस्था की ली जानकारी May 25, 2026
    • Chatra News :पुलिस और विशेषज्ञ ने मिलाया हाथ, साइबर ठगी से बचाने का बड़ा अभियान May 25, 2026
    • Chatra News अफीम तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,एक करोड़ रु मूल्य का अफीम व अफीम डोडा बरामद May 25, 2026
    • Chatra News : कान्हाचट्टी में शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील May 24, 2026
    • Chatra News : भीषण गर्मी एवं हीट वेव से राहत को लेकर जिलेभर में प्याऊ की व्यवस्था, आमजनों को उपलब्ध कराया जा रहा शीतल पेयजल May 24, 2026
    • Chatra News : ईद-उल-अज़हा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न May 24, 2026
    • Chatra News,:शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद मनाने की अपील May 23, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.