Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : उपायुक्त ने कान्हाचट्टी प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, विकास योजनाओं एवं कार्यालय व्यवस्था की ली जानकारी
    Chatra News

    Chatra News : उपायुक्त ने कान्हाचट्टी प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, विकास योजनाओं एवं कार्यालय व्यवस्था की ली जानकारी

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMay 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी रवि आनंद ने सोमवार को कान्हाचट्टी प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति की जांच की तथा कार्यालय की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई एवं विभिन्न शाखाओं में संचालित कार्यों की समीक्षा की।निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण, संचिकाओं के रख-रखाव एवं लंबित मामलों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को सभी अभिलेखों का नियमित संधारण सुनिश्चित करने तथा कार्यालय व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने मनरेगा अंतर्गत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना, बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना, दीदी बाड़ी योजना, पशु शेड निर्माण, डोभा निर्माण, मेढ़बंदी, तालाब जीर्णोद्धार एवं अन्य संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष बल दिया। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया कि योजनाओं का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक ग्रामीणों को योजनाओं से आच्छादित किया जाए। उपायुक्त ने मनरेगा एवं अन्य योजनाओं से जुड़े आपूर्तिकर्ताओं (Supplier) के लंबित भुगतान की भी समीक्षा की। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि लंबित भुगतानों का नियमानुसार शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजनाओं के संचालन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।उन्होंने उपस्थित कर्मियों एवं पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी कर्मी समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ करें। उन्होंने कहा कि दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों से आमजन अपनी समस्याओं एवं अपेक्षाओं के साथ प्रखंड एवं अंचल कार्यालय पहुंचते हैं, इसलिए उनकी समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान को देखते हुए उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को कार्यालय परिसर में पेयजल, साफ-सफाई एवं आमजनों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं अंचल अधिकारी को राजस्व एवं जनहित से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा कार्यालयों में जनसुविधा से संबंधित व्यवस्थाएं नियमित रूप से संचालित रहें। निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी कान्हाचट्टी मनोज गोप,संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    सोलर पावर प्लांट से 240 बैटरी चोरी मामले में एक गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी

    September 20, 2026

    वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..!

    September 20, 2026

    चुंदरू धाम पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, गणेश पूजा महोत्सव में की पूजा-अर्चना

    September 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • सोलर पावर प्लांट से 240 बैटरी चोरी मामले में एक गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी September 20, 2026
    • वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..! September 20, 2026
    • चुंदरू धाम पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह, गणेश पूजा महोत्सव में की पूजा-अर्चना September 19, 2026
    • रामनगर स्टेडियम में‘खेलो झारखंड’काआगाज,खिलाड़ियों में दिखा उत्साहविभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने खेल स्पर्धाओं में लिया हिस्सा, अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला September 19, 2026
    • मंधनिया आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, बेहतर कार्य करने वाले संगठन व कैडर सम्मानित September 18, 2026
    • एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल September 18, 2026
    • मुर्गा फार्म से बाइक, मोबाइल और मुर्गों की चोरी का खुलासा; अन्य आरोपियों की तलाश जारी September 18, 2026
    • चतरा में अपहरण का खुलासा, जंगल से चालक बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार September 18, 2026
    • लावालौंग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’, पीएम मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना September 18, 2026
    • तीज की रात मातम में बदल गई”: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या, दो गिरफ्तार September 17, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.