
Chatra : लावालौंग प्रखण्ड क्षेत्र में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी विपिन कुमार भारती ने किया। बैठक में पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, साफ-सफाई, पेयजल, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। एस० आई० विधायक प्रसाद यादव ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने की अपील किया। अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने से बचें। अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी तथा कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि क्षेत्र में हमेशा की तरह इस बार भी बकरीद आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाई जाएगी। बैठक के दौरान लावालौंग पंचायत के मुखिया नेमन भारती, मुखिया संतोष राम, कटिया मुखिया प्रतिनिधि मिथलेश कुमार चौबे, jmm प्रखण्ड अध्यक्ष अवधेश कुमार,भोला राम, कटिया पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि चेतलाल साव,मुमताज अंसारी, मोहम्मद मुजीब, मोहम्मद हबीब, संतोष कुमार यादव, मो० सराज, मो० नौसाद , विनोद कुमार, विष्णु कुमार रविदास समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
रिपोर्टर मो0 साजिद
