
चतरा। सदर थाना क्षेत्र के सजना गांव के ईदगाह के पास से चतरा पुलिस ने गुरुवार की शाम मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुरानी कचहरी स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में चतरा के नवपदस्थापित एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने बताया कि एसपी अनिमेष नैथानी को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग सजना गांव के पास ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। कार्यवाई में चतरा शहर के मो नेसार और रामतुंडा गांव के अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया। मो नेसार के पास से 7 पुड़िया में 1.22 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। बताया कि पूर्व से दोनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट अन्य क्रिमिनल ऐक्टिविटी के तहत मामला दर्ज है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में बड़े नेक्सस का भी पता चला है,जिसे गोपनीय रखते हुए कार्रवाई की जाएगी।
