
चतरा। चतरा के पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को मिली गूप्त सूचना पर सिमरिया थाना क्षेत्र के चौराही गांव के पास चतरा सदर थाना क्षेत्र के बधार गांव की ओर से आ रहे दो चार पहिया वाहन से पुलिस ने बुधवार की मध्य रात्री एक बड़ी सफ़लता हासिल करते हुए 324 किलोग्राम अफीम डोडा बरामद किया। जिला मुख्यालय में आज आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि चतरा सदर थाना क्षेत्र के बधार की ओर से सिमरिया थाना क्षेत्र के देलहो होते हुए एक मारुति कंपनी का अरटीगा वाहन और होण्डा कंपनी का एमेज का चार पहिया वाहन मे तस्कर अवैध अफीम डोडा लेकर हजारीबाग की ओर जा रहे है। सूचना मिलते ही सिमरिया के एसडीपीओ शुभम भाऊ साहेब के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए चतरा- सिमरिया रोड मे चेकिंग लगाया । चेकिंग के दौरान चतरा की तरफ से आ रहे दोनों वाहनों का पीछा करते हुए चोराही के पास पकडा गया। दोनों वाहनों का चालक अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग निकले। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अरटीगा वाहन में 169 किग्रा एवं होण्डा का एमेज चार पहिया वाहन में 155 किग्रा अवैध अफीम डोडा पाया गया। उन्होंने बताया कि बरामद अफीम डोडा का अनुमानित मूल्य 50 लाख रु है। इस संदर्भ में सिमरिया थाना काण्ड सं0-94/26, दिनांक- 21.05.2026, धारा- 8/15c/29 एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया है।
