
चतरा जिले में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज मंगलवार शाम करीब 7:00 बजे सिद्धकी मोड़ के पास दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर में कुंदा थाना क्षेत्र के बौद्धाडीह गांव निवासी 25 वर्षीय रीता देवी और 22 वर्षीय संध्या कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायल महिलाएँ कुंदा से चतरा की ओर आ रही थीं जब सामने से आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक चला रहे चालक को हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल यात्रियों को तत्काल चतरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। अस्पताल में उपचार कर रहे उपाधीक्षक डॉक्टर पंकज कुमार ने बताया कि दोनों घायल युवतियों की स्थिति समान है और उनका इलाज जारी है।
नागरिकों ने कहा कि जिले में आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर प्रशासन की ओर से प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं, जिससे राहगीरों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है। पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर दी है और घटना की वजहों का पता लगाया जा रहा है।
संवाददाता ,प्रवीण कुमार सिंह
