Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : उपायुक्त बने फेम इंडिया-एशिया पोस्ट के ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी, 2026 में हुवे सर्वे में उपायुक्त रवि आनंद को मिली राष्ट्रीय पहचान
    Chatra News

    Chatra News : उपायुक्त बने फेम इंडिया-एशिया पोस्ट के ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी, 2026 में हुवे सर्वे में उपायुक्त रवि आनंद को मिली राष्ट्रीय पहचान

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMay 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा : फेम इंडिया-एशिया पोस्ट द्वारा जारी ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ सर्वे में वर्तमान में चतरा के जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद को देश के उत्कृष्ट जिलाधिकारियों की सूची में स्थान दिया गया है। यह पहचान उन्हें पूर्व में जामताड़ा जिले में उपायुक्त के रूप में किए गए प्रशासनिक कार्यों, जनहित आधारित पहल एवं प्रभावी नेतृत्व के आधार पर प्राप्त हुई है. फेम इंडिया-एशिया पोस्ट द्वारा किए गए इस राष्ट्रीय स्तर के सर्वे में प्रशासनिक दक्षता, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जनसरोकार, नवाचार, संकट प्रबंधन क्षमता, पारदर्शिता एवं जनसेवा जैसे विभिन्न मानकों के आधार पर अधिकारियों का मूल्यांकन किया गया। रवि आनंद ने जामताड़ा में अपने कार्यकाल के दौरान जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन, विकास योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, प्रशासनिक समन्वय एवं आमजनों से संवाद स्थापित करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए थे। वर्तमान में चतरा जिले में भी उनके नेतृत्व में विभिन्न विकास योजनाओं, सड़क सुरक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है। बताते चलें कि फेम इंडिया एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित मीडिया एवं सर्वे संस्था है, जो विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों का मूल्यांकन कर विशेष सर्वे एवं रैंकिंग जारी करती है। फेम इंडिया-एशिया पोस्ट द्वारा किए गए इस सर्वे में देशभर के जिलाधिकारियों एवं उपायुक्तों का मूल्यांकन विशेषज्ञों की राय, प्रशासनिक कार्यशैली, विकास कार्यों, जनसरोकार, मीडिया रिपोर्ट एवं जनप्रतिसाद सहित विभिन्न मानकों के आधार पर किया गया। उल्लेखनीय है कि फेम इंडिया-एशिया पोस्ट द्वारा जारी यह सर्वे देशभर में बेहतर प्रशासनिक कार्य करने वाले जिलाधिकारियों एवं उपायुक्तों के कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जाता है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    चतरा मे बढ़ती छिनतई घटनाओं के बीच ईटखोरी थाना पुलिस की तेज कार्रवाई — चार गिरफ्तार, मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद

    May 18, 2026

    Chatra News : सदर अस्पताल में विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम,सिविल सर्जन डॉ. सतेंद्र कुमार सिन्हा और उपाधीक्षक डॉ. पंकज कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन

    May 17, 2026

    Chatra News : अफीम तस्करों के खिलाफ चतरा पुलिस की बड़ी उपलब्धि,3 किलो 972 ग्राम अफीम और 2 किलो गुड़ जैसे पदार्थ के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    May 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : उपायुक्त बने फेम इंडिया-एशिया पोस्ट के ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी, 2026 में हुवे सर्वे में उपायुक्त रवि आनंद को मिली राष्ट्रीय पहचान May 18, 2026
    • चतरा मे बढ़ती छिनतई घटनाओं के बीच ईटखोरी थाना पुलिस की तेज कार्रवाई — चार गिरफ्तार, मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद May 18, 2026
    • Chatra News : सदर अस्पताल में विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम,सिविल सर्जन डॉ. सतेंद्र कुमार सिन्हा और उपाधीक्षक डॉ. पंकज कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन May 17, 2026
    • Chatra News : अफीम तस्करों के खिलाफ चतरा पुलिस की बड़ी उपलब्धि,3 किलो 972 ग्राम अफीम और 2 किलो गुड़ जैसे पदार्थ के साथ एक तस्कर गिरफ्तार May 17, 2026
    • चतरा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया वट सावित्री पूजा May 16, 2026
    • चतरा को रेलवे तोहफा: गया जी परैया से 75 किमी नई ब्रॉडगेज लाइन को केंद्र की मंजूरी May 16, 2026
    • Chatra News : सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण को लेकर जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित May 16, 2026
    • Chatra News : उत्साह के साथ मनाया जा रहा वट सावित्री पूजा,सुहागिन महिलाओं ने 16 श्रृंगार कर की पूजा-अर्चना, पति की लंबी आयु की कामना May 16, 2026
    • Chatra News : डेंगू से बचाव को लेकर स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली May 16, 2026
    • चतरा से बड़ी खबर हंटरगंज में सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौ#त, सड़क जाम May 16, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.