Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : अफीम तस्करों के खिलाफ चतरा पुलिस की बड़ी उपलब्धि,3 किलो 972 ग्राम अफीम और 2 किलो गुड़ जैसे पदार्थ के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
    Chatra News

    Chatra News : अफीम तस्करों के खिलाफ चतरा पुलिस की बड़ी उपलब्धि,3 किलो 972 ग्राम अफीम और 2 किलो गुड़ जैसे पदार्थ के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMay 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा। चतरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिद्धौर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई में 3 किलो 972 ग्राम अवैध अफीम और गुड़ जैसा गिला पदार्थ 2 किलोग्राम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आज अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में चतरा एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गिद्धौर थाना क्षेत्र के ग्राम-जपुआ मे एक तस्कर अवैध अफीम लेकर हजारीबाग जाने की तैयारी में है। सूचना के आलोक में सिमरिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शुभम भाउसाहेब के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कारवाई करते हुए चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर जपुवा में एक व्यक्ति को सड़क के किनारे थैला लिए हुए संदेहास्पद स्थिति में खडा देखा। उसने पुलिस बल को अपनी ओर आते देखा तो सड़क से नीचे उतर कर झाड़ी की तरफ भागने का प्रयास किया।परंतु छापामारी दल ने व्यक्ति को पकड़ लिया। एसपी ने बताया कि हिरासत में लिए हुए व्यक्ति की पहचान रामचरण दांगी उर्फ रामचन्द्र दांगी (35 वर्ष) के रूप में हुई। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके हाथ में एक थैला बरामद हुआ। थैले में तीन अलग अलग प्लास्टिक थे। दो प्लास्टिक में अर्ध ठोस अफीम बरामद हुई। इसके अलावा एक प्लास्टिक में गुड़ जैसा पदार्थ बरामद हुआ। तस्कर ने पूछताछ में बताया कि गुड़ जैसे पदार्थ का उपयोग अफीम का वजन बढ़ाने के काम में लिया जाता है। उन्होंने बताया कि बरामद अफीम का वजन 3 किलो 972 ग्राम है। वहीं गुड जैसे पदार्थ का वजन 2 किलोग्राम है। एसपी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद अफीम की अनुमानित मूल्य 25 लाख रु है। पुलिस ने तस्कर के पास से एक विवो कंपनी का मोबाइल फोन भी जप्त किया गया। इस संदर्भ मे एनडीपीएस एक्ट के सुसंगत धाराओ के अंतर्गत गिद्धौर थाना कांड सं0-55/26 दिनांक 16.05. 2026 धारा-18 (बी)/22 (सी)/27 (ए)/28/29 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : सदर अस्पताल में विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम,सिविल सर्जन डॉ. सतेंद्र कुमार सिन्हा और उपाधीक्षक डॉ. पंकज कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन

    May 17, 2026

    चतरा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया वट सावित्री पूजा

    May 16, 2026

    चतरा को रेलवे तोहफा: गया जी परैया से 75 किमी नई ब्रॉडगेज लाइन को केंद्र की मंजूरी

    May 16, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : सदर अस्पताल में विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम,सिविल सर्जन डॉ. सतेंद्र कुमार सिन्हा और उपाधीक्षक डॉ. पंकज कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन May 17, 2026
    • Chatra News : अफीम तस्करों के खिलाफ चतरा पुलिस की बड़ी उपलब्धि,3 किलो 972 ग्राम अफीम और 2 किलो गुड़ जैसे पदार्थ के साथ एक तस्कर गिरफ्तार May 17, 2026
    • चतरा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया वट सावित्री पूजा May 16, 2026
    • चतरा को रेलवे तोहफा: गया जी परैया से 75 किमी नई ब्रॉडगेज लाइन को केंद्र की मंजूरी May 16, 2026
    • Chatra News : सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण को लेकर जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित May 16, 2026
    • Chatra News : उत्साह के साथ मनाया जा रहा वट सावित्री पूजा,सुहागिन महिलाओं ने 16 श्रृंगार कर की पूजा-अर्चना, पति की लंबी आयु की कामना May 16, 2026
    • Chatra News : डेंगू से बचाव को लेकर स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली May 16, 2026
    • चतरा से बड़ी खबर हंटरगंज में सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौ#त, सड़क जाम May 16, 2026
    • Chatra News चतरा में घर में घुसा अनियंत्रित हाइवा, बड़ा हादसा टला May 16, 2026
    • Chatra News : वाहन ईंधन की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक May 15, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.