
चतरा। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देश पर एनडीपीएस थाना प्रभारी के नेतृत्व में कुंदा प्लस 2 उच्च विद्यालय में नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य, बच्चे, युवा पीढ़ी और स्थानीय ग्रामीणों को अवैध अफीम की खेती न करने तथा अवैध अफीम से बनने वाले मादक पदार्थ, उसका अवैध व्यापार, मानव जीवन पर पड़ने वाले घातक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। कलाकारों द्वारा एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम के अंत में स्कूल के छात्रों और शिक्षकों ने नशीले पदार्थों से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की भी शपथ दिलाई गई। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अवैध अफीम के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और आर्थिक नुकसान को बड़े ही सरल ढंग से बताया गया गया। एसपी अनिमेष नैथानी ने पत्रकारों को बताया कि बच्चों तथा आस पास के ग्रामीणों को जागरूक किया गया कि अफीम की खेती न केवल एक गंभीर कानूनी अपराध है, बल्कि यह समाज की जड़ों को भी खोखला कर रही है। उन्होंने कहा कि कहा कि पुलिस प्रशासन नशे के कारोबार को जड़ से मिटाने के लिए प्रतिबद्ध है. परंतु इसके लिए जन-भागीदारी और युवाओं का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।
