Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » चतरा में पेट्रोल संकट गहराया, अधिकांश पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल खत्म
    Chatra News

    चतरा में पेट्रोल संकट गहराया, अधिकांश पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल खत्म

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMay 12, 2026No Comments1 Min Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा : जिले में पेट्रोल की किल्लत धीरे-धीरे गंभीर रूप लेती जा रही है। सोमवार से शहर के लगभग सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल उपलब्ध नहीं होने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही लोग पेट्रोल पंपों का चक्कर लगाते रहे, लेकिन अधिकांश जगहों पर “पेट्रोल खत्म है” का बोर्ड लगा मिला। हालांकि राहत की बात यह है कि फिलहाल डीजल की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है।पेट्रोल नहीं मिलने से खासकर बाइक और निजी वाहन चालकों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। कई लोगों को आवश्यक कार्य छोड़कर वापस लौटना पड़ा। वहीं कुछ लोग दूसरे क्षेत्रों के पेट्रोल पंपों की ओर रुख कर रहे हैं। पेट्रोल पंप संचालकों के अनुसार आपूर्ति बाधित होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। बताया जा रहा है कि तेल टैंकर समय पर नहीं पहुंच पाने से स्टॉक समाप्त हो गया है।शहरवासियों का कहना है कि यदि जल्द आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। लोगों ने प्रशासन और तेल कंपनियों से जल्द पेट्रोल उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि आमजन को राहत मिल सके।

    संवाददाता ,प्रवीण कुमार सिंह

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    chatra News : सदर अस्पताल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस

    May 12, 2026

    Chatra News : खंडहर में तब्दील हुआ प्रतापपुर का ऐतिहासिक राजगढ़ किला, अब कचरा फेंकने की जगह बना

    May 12, 2026

    Chatra News सिमरिया एसडीओ की पहल से ट्रांसपोर्ट व्यवस्था में कड़ाई, सड़क सुरक्षा को मिली नई दिशा

    May 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • chatra News : सदर अस्पताल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस May 12, 2026
    • चतरा में पेट्रोल संकट गहराया, अधिकांश पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल खत्म May 12, 2026
    • Hazaribagh News : सोना खरीदने से रोकने की अपील पर नाराज़ हुए स्वर्णकार, मोदी से फैसला वापस लेने की मांग May 12, 2026
    • Chatra News : खंडहर में तब्दील हुआ प्रतापपुर का ऐतिहासिक राजगढ़ किला, अब कचरा फेंकने की जगह बना May 12, 2026
    • Chatra News सिमरिया एसडीओ की पहल से ट्रांसपोर्ट व्यवस्था में कड़ाई, सड़क सुरक्षा को मिली नई दिशा May 12, 2026
    • Chatra News : सगे भाई का खौफनाक धोखा: नशे की आग में भाई ने भाई को मार डाला! May 11, 2026
    • Chatra News : विधायक की पहल: कटिया पंचायत में लगे चार नए ट्रांसफार्मर May 11, 2026
    • Ramgarh News :रामगढ़ में बंद घर में चल रही थी नकली विदेशी शराब की फैक्ट्री को पुलिस ने किया ध्वस्त दो तस्कर को किया गिरफ्तार May 11, 2026
    • Ranchi News : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राज्य स्तरीय ख़रीफ़ कर्मशाला का हुआ आयोजन May 11, 2026
    • Chatra News : पिता की हत्या में बेटा-बहू: पारिवारिक आग ने जलाई जिंदगी, पुलिस ने रातोंरात पकड़े अपराधी May 11, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.