
चतरा : जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र के कोनी पँचायत के पकरिया कला गांव में आपसी विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई । मृतक की पहचान पकरिया कला के ही 32 वर्षीय युवक संतोष भुइँया के रूप में की गई। हालांकि थाना प्रभारी अभषेक कुमार सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी इस मामले की जांच कर रही है । इस मामले में तीन लोगो को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है । उम्मीद है कि हर मामले को सुलझाने वाले थाना प्रभारी इस मामले को भी जल्द सुलझा लेंगे । फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेजा गया है। इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने कहा कि निर्दोष फँसेगा नही दोषी बचेगा नही, हर पहलू पर जांच हो रही है । इधर घटना को लेकर मुखीया रंजय भारती ने कहा कि दुःखद घटना है। फिलहाल मृतक के भाई भौजाई व एक अन्य को हिरासत में लिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
संवाददाता ,प्रवीण कुमार सिंह
