Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : जनगणना-2027 के प्रथम चरण ‘सेल्फ एन्यूमरेशन’ का शुभारंभ, सांसद व उपायुक्त ने की सहभागिता
    Chatra News

    Chatra News : जनगणना-2027 के प्रथम चरण ‘सेल्फ एन्यूमरेशन’ का शुभारंभ, सांसद व उपायुक्त ने की सहभागिता

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMay 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : जनगणना-2027 के अंतर्गत प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं भवन गणना के तहत सेल्फ एन्यूमरेशन की प्रक्रिया का शुक्रवार को जिले में विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सांसद, चतरा लोकसभा क्षेत्र कालीचरण सिंह ने अपने आवासीय कार्यालय में स्वयं सेल्फ एन्यूमरेशन कर अभियान की शुरुआत की। विधायक, चतरा विधानसभा क्षेत्र जनार्दन पासवान ने भी अपने आवास पर सेल्फ एन्यूमरेशन करते हुए इस राष्ट्रीय कार्य में सहभागिता सुनिश्चित की। वहीं उपायुक्त रवि आनंद ने गोपनीय शाखा में सेल्फ एन्यूमरेशन करते हुए जिले में इस प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ किया। अनुमंडल पदाधिकारी, चतरा जहूर आलम ने भी अपने आवास पर सेल्फ एन्यूमरेशन कर इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। सांसद ने कहा कि जनगणना देश के समग्र विकास की आधारशिला है तथा इससे प्राप्त आंकड़े योजनाओं के निर्माण एवं प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आमजनों से अपील किया कि वे निर्धारित अवधि में अधिकाधिक संख्या में सेल्फ एन्यूमरेशन कर इस राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाएं। उपायुक्त रवि आनंद ने बताया कि भारत की जनगणना विश्व की सबसे बड़ी प्रशासनिक एवं सांख्यिकीय प्रक्रिया है। जनगणना-2027 देश की 16वीं तथा स्वतंत्रता के बाद की 8वीं जनगणना होगी, जिसे इस बार डिजिटल माध्यम से संपन्न कराया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि 1 मई से 15 मई 2026 तक सेल्फ एन्यूमरेशन की सुविधा उपलब्ध है, जिसके अंतर्गत आमजन स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार एवं आवास से संबंधित जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in का उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने आगे बताया कि 16 मई से 14 जून 2026 तक हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन तथा फरवरी 2027 में जनसंख्या गणना का कार्य प्रस्तावित है। जिले में जनगणना कार्य हेतु कुल 13 चार्ज (12 ग्रामीण एवं 1 शहरी) बनाए गए हैं। इसके अंतर्गत 2418 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक चिन्हित किए गए हैं, जिनके लिए 343 सुपरवाइजर एवं 1928 प्रगणक प्रतिनियुक्त किए गए हैं। सभी संबंधित कर्मियों का प्रशिक्षण चरणबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जा चुका है तथा आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर ली गई हैं। उपायुक्त ने आमजनों से अपील किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में सेल्फ एन्यूमरेशन कर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनगणना से संबंधित कोई भी जानकारी फोन कॉल, OTP या बैंक विवरण के माध्यम से नहीं मांगी जाएगी, अतः किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड से सतर्क रहें।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    35वीं वाहिनी एसएसबी ने निकाली भव्य बाइक रैली, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत दिया देशभक्ति का संदेश

    August 12, 2026

    Crime News : ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, दो गिरफ्तार

    August 12, 2026

    Crime News : सरस्वती ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अपराध कर्मी गिरफ्तार,कट्टा, जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त अपाची बाइक बरामद

    August 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • 35वीं वाहिनी एसएसबी ने निकाली भव्य बाइक रैली, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत दिया देशभक्ति का संदेश August 12, 2026
    • Crime News : ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, दो गिरफ्तार August 12, 2026
    • Crime News : सरस्वती ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अपराध कर्मी गिरफ्तार,कट्टा, जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त अपाची बाइक बरामद August 12, 2026
    • Crime News : लंबे समय से फरार चल रहे मनोहर गंझु के समर्थक कुलदीप गंझु गिरफ्तार, भेजा गया जेल August 11, 2026
    • Chatra News : खेत में काम करने के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से महिला की मौत August 11, 2026
    • चतरा में भी दिखा झारखंड बंद का असर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर जताया विरोध। August 11, 2026
    • भव्य तरीके से मना विश्व आदिवासी दिवस, पारंपरिक नृत्य-गीत से सजी सांस्कृतिक संध्या सीताराम सायल बगीचा में उमड़ा जनसैलाब August 9, 2026
    • Chatra News : पीएम श्री योजना के तहत शैक्षणिक भ्रमण पर भुवनेश्वर रवाना हुए 30 विद्यार्थी,पूजा-अर्चना के बाद प्रिंसिपल व एसएमसी अध्यक्ष ने बस को दिखाई हरी झंडी August 9, 2026
    • Chatra News : 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तैयारियां पूरी August 8, 2026
    • मॉडल स्कूल में चौथी बार चोरी की कोशिश,लैब कक्ष का ताला तोड़ने का प्रयास, प्रहरियों की सतर्कता से चोर नाकाम August 7, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.