Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » जनगणना-2027 को लेकर उपायुक्त ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, डिजिटल माध्यम से होगा सर्वेक्षण
    Chatra News

    जनगणना-2027 को लेकर उपायुक्त ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, डिजिटल माध्यम से होगा सर्वेक्षण

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsApril 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आज उपायुक्त रवि आनंद द्वारा जनगणना-2027 के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान जनगणना की प्रक्रिया, समय-निर्धारण एवं जिले में की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी गई। उपायुक्त ने बताया कि भारत की जनगणना विश्व की सबसे बड़ी प्रशासनिक एवं सांख्यिकीय प्रक्रिया है, जो देश की योजनाओं एवं विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। जनगणना-2027 देश की 16वीं तथा स्वतंत्रता के बाद की 8वीं जनगणना होगी, जिसे इस बार डिजिटल माध्यम से संपन्न कराया जाएगा। प्रगणक विशेष मोबाइल एप के माध्यम से घर-घर जाकर आंकड़ों का संग्रहण करेंगे। उन्होंने बताया कि जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी, जिसमें प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना तथा द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 मई से 15 मई 2026 तक सेल्फ एन्यूमरेशन, 16 मई से 14 जून 2026 तक हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन तथा फरवरी 2027 में जनसंख्या गणना प्रस्तावित है। जिले में जनगणना कार्य के लिए कुल 13 चार्ज (12 ग्रामीण एवं 1 शहरी) बनाए गए हैं। इसके अंतर्गत 2418 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक चिन्हित किए गए हैं, जिनके लिए 343 सुपरवाइजर एवं 1928 प्रगणक प्रतिनियुक्त किए गए हैं। अब तक संपन्न किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए उपायुक्त ने बताया कि जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण जनवरी 2026 में आयोजित किया गया। चार्ज पदाधिकारी, अपर चार्ज पदाधिकारी एवं तकनीकी सहायकों का प्रशिक्षण 10 से 12 मार्च 2026 तक तथा फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 8 से 10 अप्रैल 2026 तक संपन्न कराया गया। इसके अलावा 37 फील्ड ट्रेनर्स के माध्यम से 27 अप्रैल से 9 मई 2026 तक प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण चार्ज स्तर पर कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (HLB) का निर्माण एवं सीमांकन का कार्य 25 अप्रैल 2026 तक पूर्ण कर लिया गया है तथा प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का पंजीकरण भी इसी तिथि तक संपन्न हो चुका है। वहीं HLB विवरण, सुपरवाइजरी सर्किल निर्माण एवं आवंटन का कार्य 30 अप्रैल 2026 तक पूर्ण कर लिया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि सेल्फ एन्यूमरेशन के लिए कुल 33 प्रश्न निर्धारित किए गए हैं। आमजन 1 मई से 15 मई 2026 तक निर्धारित अवधि में आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in के माध्यम से अपने परिवार एवं मकान से संबंधित जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं, जिसकी पुष्टि बाद में प्रगणक द्वारा की जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि जनगणना के दौरान दी गई सभी जानकारियां पूर्णतः गोपनीय रखी जाएंगी। साथ ही उन्होंने आमजनों से अपील किया कि साइबर फ्रॉड से सावधान रहें, क्योंकि जनगणना से संबंधित कोई भी जानकारी फोन कॉल, OTP या बैंक विवरण के माध्यम से नहीं मांगी जाएगी। प्रगणक द्वारा घर-घर जाकर ही आवश्यक जानकारी एकत्र की जाएगी।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026

    टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन

    September 20, 2026

    पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण

    September 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    • सोलर पावर प्लांट से 240 बैटरी चोरी मामले में एक गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी September 20, 2026
    • वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..! September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.