Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : कदाचारमुक्त NEET (UG) परीक्षा-2026 के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक
    Chatra News

    Chatra News : कदाचारमुक्त NEET (UG) परीक्षा-2026 के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsApril 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : आगामी 3 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सजग है। इसी क्रम में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा-बैठक सह ब्रीफिंग का आयोजन किया गया। बैठक में परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि जिले में NEET (UG) परीक्षा के संचालन हेतु एक परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है, जो सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, चतरा में स्थापित किया गया है। इस केंद्र पर कुल 432 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन 3 मई को एक ही पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा, जबकि अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग समय प्रातः 11:00 बजे निर्धारित है। उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि यह राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण परीक्षा है, जिसे पूर्ण पारदर्शिता एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं वीक्षकों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ करने का निर्देश दिया। साथ ही, सभी अधिकारियों को निर्धारित समय पर अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित रहकर विधि-व्यवस्था संधारण सुनिश्चित करने को कहा गया।परीक्षार्थियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्र पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति, स्वच्छ पेयजल, शौचालय एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था पूर्व से ही सुनिश्चित कर ली जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष निर्देश दिए गए। परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन जांच (फ्रिस्किंग) सुनिश्चित करने, बिना वैध प्रवेश पत्र किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा केंद्र के आसपास असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखने को कहा गया।बैठक में पुलिस अधीक्षक अनिमेश नैथानी, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, विद्युत प्रमंडल चतरा के कार्यपालक अभियंता, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा, जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिनाथ महतो, चतरा सदर थाना प्रभारी, केंद्र अधीक्षक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : 1 किलो 500 ग्राम अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,भेजा गया जेल

    April 29, 2026

    Chatra News : हजारीबाग घटना के विरोध की आग चतरा पहुँची, पत्रकारों में आक्रोश ! सार्वजनिक तौर पर पत्रकारों से माफी मांगे स्वास्थ्य मंत्री , चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी !

    April 29, 2026

    Chatra News : 1 किलो 319 ग्राम अफीम और स्विप्ट कार के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार,जेल

    April 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : कदाचारमुक्त NEET (UG) परीक्षा-2026 के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक April 29, 2026
    • Chatra News : 1 किलो 500 ग्राम अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,भेजा गया जेल April 29, 2026
    • Chatra News : हजारीबाग घटना के विरोध की आग चतरा पहुँची, पत्रकारों में आक्रोश ! सार्वजनिक तौर पर पत्रकारों से माफी मांगे स्वास्थ्य मंत्री , चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी ! April 29, 2026
    • Chatra News : 1 किलो 319 ग्राम अफीम और स्विप्ट कार के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार,जेल April 28, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में सदियों बाद भी सड़क,बिजली और मोबाइल नेटवर्क से वंचित पांच गांव,ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार April 28, 2026
    • Chatra News : लोवागड़ा के पास से 18 वर्षीय युवती लापता, परिजनों में चिंता का माहौल April 27, 2026
    • Chatra News : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न, विभिन्न बिंदुओं पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय April 27, 2026
    • Chatra News : खून से रंगी चतरा की सड़कें! रफ्तार के दरिंदे ने फिर छीनी सिमरिया में जिंदगी April 26, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में वन विभाग के द्वारा पुलिया निर्माण में जंगल के पत्थरों को खपाई जा रही है April 26, 2026
    • शादी समारोह में हिस्सा लेकर लावालौंग लौट रही महिला सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल,बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर April 26, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.