
चतरा : चतरा सदर थाना पुलिस ने अफीम तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 319 ग्राम अफीम के साथ 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही काले रंग की मारुति स्विफ्ट कार जिसका रजि. नं. PB08FT-1403 भी जब्त की गई है। बीते सोमवार को पुलिस अधीक्षक चतरा को गुप्त सूचना मिली थी कि टिकर जितनी रोड के तरफ से एक काले रंग की मारुति स्विफ्ट कार अफीम की खरीद-बिक्री के उद्देश्य से टिकर होते हुए लावालौंग की तरफ जाएगी। सूचना के सत्यापन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर चतरा के नेतृत्व में छापामारी टीम गठित की गई। टीम ने जितनी, टिकर रोड पर वाहन चेकिंग लगाई गई। चेकिंग के दौरान स्विफ्ट कार को रोक कर तलाशी ली गई तो 1 किलो 319 ग्राम अफीम बरामद हुआ और , OPPO F29 5G मोबाइल, एप्पल 14 PRO MAX मोबाइल, VIVO T2X 5G मोबाइल, Redmi Note 15, Realme Narzo मोबाइल, 5000 रुपये नकद, काला रंग की मारुति स्विफ्ट कार PB08FT-1403
जब्त किया है। गिरफ्तार तस्करों में संतोष कुमार दांगी, पिता स्व. लोकनाथ दांगी, ग्राम टिकर, थाना सदर, जिला चतरा, रुपेश कुमार यादव,पिता कुलेश्वर यादव, ग्राम खीरगडा, थाना राजपुर, जिला चतरा, हरेन्द्र सिंह, पिता सुखवेन्द्र सिंह, ग्राम मुहिम, थाना मेहतपुर, जिला जलंधर, पंजाब, दविन्द्रपाल सिंह, पिता कुलवीर सिंह, ग्राम मुलेवान अरायन, थाना शाहकोट, जिला जलंधर, पंजाब है। मामले को लेकर सदर थाना कांड सं 125/2026, धारा-17(B)/18(C)/25/27(A)/28/29 एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया है। कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।छापामारी में
एसडीपीओ संदीप सुमन, पुनि सह थाना प्रभारी अवधेश सिंह, पुअनि शम्मी अंसारी, पुअनि मनीष कुमार, पुअनि काशिम अंसारी सदर थाना सहित सशस्त्र बल व चौकीदार शामिल थे।
