
चतरा। जिले के सिविल सर्जन डॉ. सतेंद्र सिन्हा ने सोमवार को आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को दवा खिलाकर फोकल एमडीए कार्यक्रम की शुरुआत की। यह अभियान 20 अप्रैल से 5 मई तक चलेगा, जिसमें 88 गांवों के 1,02,670 लोगों को दवा पहुंचाने का लक्ष्य है। वीबीडी कंसल्टेंट अभिमन्यु कुमार ने बताया कि आज बूथ स्तर पर गतिविधि हुई। कल से सहींया दीदी अतिप्रभावित गांवों में घर-घर जाकर लाभार्थियों को दवा पिलाएंगी। कार्यक्रम में पिरामल टीम के प्रोग्राम लीडर अजीत मिश्रा, चतरा सीएचसी के एमटीएस और अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हुए।
संवाददाता ,प्रवीण कुमार सिंह
