Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » लापता बच्चे की सकुशल बरामदगी में अहम भूमिका निभाने वाले पंकज को थाना प्रभारी ने किया सम्मानित !
    Chatra Nrws

    लापता बच्चे की सकुशल बरामदगी में अहम भूमिका निभाने वाले पंकज को थाना प्रभारी ने किया सम्मानित !

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsApril 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा : जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और समाज के सहयोग का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है, जहां एक लापता बच्चे की खोज में अहम जानकारी देने वाले युवक को सम्मानित किया गया। हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने ग्राम जबड़ा निवासी पंकज कुमार को अपने कार्यालय में इनाम की राशि देकर सम्मानित किया। इस सम्मान को पाकर पंकज भावुक हो उठे और उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का यादगार पल है। दरअसल, 11 अप्रैल 2026 को संजय दास ने अपने 13 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत कुमार के अचानक लापता होने की सूचना थाना में दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कांड संख्या 48/2026 दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू की। जिसके बाद एसओपी के तहत आसपास के जंगलों और सुनसान इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चे की जानकारी साझा की गई, पोस्टर चिपकाए गए और सीमावर्ती थाना क्षेत्रों को अलर्ट किया गया। रेलवे स्टेशनों पर भी बच्चे की तस्वीर लगाई गई ताकि जल्द से जल्द सुराग मिल सके। पुलिस की इस मुहिम को तब सफलता मिली जब 12 अप्रैल को पंकज कुमार ने सूचना दी कि बच्चा बिहार के गया जी जिले के शेरघाटी में देखा गया है। सूचना मिलते ही हंटरगंज पुलिस की टीम सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद बच्चे को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया, लापता घर के चिराग के वापसी से परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि लापता बच्चों की खोज में समाज का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। पंकज कुमार ने मानवता की मिसाल पेश की है। समाज के ऐसे ही सकारात्मक सहयोग से हम सुरक्षित समाज का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सिर्फ पंकज का नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा है। यह घटना यह साबित करती है कि जब पुलिस, आम जनता के साथ मिलकर कार्य करती हैं, तो असंभव भी संभव हो जाता है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : 60 लाख रु मूल्य के 277 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो बरामद

    June 20, 2026

    Chatra News : फौजी के घर लाखों की चोरी, चंद घंटों में ही बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना !

    June 20, 2026

    Chatra News : कान्हाचट्टी में राजद को बड़ा झटका, प्रखण्ड महासचिव राजेश कुमार दास भाजपा में शामिल

    June 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : 60 लाख रु मूल्य के 277 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो बरामद June 20, 2026
    • Chatra News : फौजी के घर लाखों की चोरी, चंद घंटों में ही बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना ! June 20, 2026
    • Chatra News : कान्हाचट्टी में राजद को बड़ा झटका, प्रखण्ड महासचिव राजेश कुमार दास भाजपा में शामिल June 20, 2026
    • Chatra News : मदगड़ा पंचायत सचिवालय में चतुर्थ वर्षगांठ समारोह आयोजित, मैट्रिक एवं इंटर टॉपर छात्रों को किया गया सम्मानित June 20, 2026
    • Chatra News : नशामुक्त समाज के निर्माण का दिया संदेश, खेलो इंडिया सेंटर एवं आवासीय फुटबॉल केंद्र के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया उत्साहपूर्वक भाग June 20, 2026
    • Chatra News : नक्सली संगठन एमसीसी के नाम पर अपहरण की घटना को अंजाम देने वाले दो गिरफ्तार, तीन निरुद्ध June 20, 2026
    • Chatra News : एनजीटी के प्रतिबंध के बावजूद क्षेत्र में बालू का अवैध उठाव जारी,प्रशासन मौन June 20, 2026
    • Chatra News : झारखंड विधानसभा की प्रत्यायुक्त विधान समिति ने की विभिन्न विभागों की समीक्षा,सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी अनुपालन पर दिया जोर June 19, 2026
    • Chatra News : लावालौंग प्रखण्ड में बिरसा कृषि रथ भ्रमण । किसानों को दी गई योजनाओं जानकारी June 19, 2026
    • Chatra News : डिजिटल कृषि रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचकर किसानों को देगा कृषि योजनाओं की जानकारी June 19, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.