Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में नामांकन एवं उपस्थिति बढ़ाने पर जोर, लापरवाही पर उपायुक्त ने जताई नाराजगी
    Chatra News

    Chatra News : शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में नामांकन एवं उपस्थिति बढ़ाने पर जोर, लापरवाही पर उपायुक्त ने जताई नाराजगी

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsApril 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की सभी इकाइयों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV), झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय (JBAV) एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय (NSCBAV) के वार्डेन-सह-शिक्षिका एवं लेखापाल-सह-कम्प्यूटर ऑपरेटर को आवश्यक निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में पोर्टल के माध्यम से पंजीकृत छात्राओं का जिला नामांकन समिति द्वारा अनुमोदित सूची के अनुरूप अभिभावकों से संपर्क स्थापित करते हुए एक सप्ताह के भीतर रिक्त सीटों पर शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाए। जिन अभिभावकों से मोबाइल के माध्यम से संपर्क नहीं हो पा रहा है, उनकी सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, ताकि अन्य माध्यमों से संपर्क स्थापित कर नामांकन पूर्ण कराया जा सके। बैठक के दौरान प्रखंड गिद्धौर एवं मयूरहण्ड में ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर छात्र उपस्थिति जिले में न्यूनतम पाए जाने पर उपायुक्त ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी स्तर से मयूरहण्ड के विद्यालयों की समीक्षा कराने का निर्देश दिया।
    प्रधानमंत्री पोषण योजना (मध्याह्न भोजन) के अंतर्गत चतरा एवं हंटरगंज के ऐसे विद्यालय, जहां ई-एमआईएस/एमडीएम प्रविष्टि नियमित रूप से नहीं की जा रही है, उनकी भी अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा समीक्षा कराने का निर्देश दिया गया। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने हेतु उप विकास आयुक्त एवं आरबीएसके (RBSK) के साथ समन्वय स्थापित कर बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया गया, ताकि नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की जा सके। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिन छात्र-छात्राओं का आधार एवं जन्म प्रमाण पत्र बन चुका है, उनका बैंक खाता खोलने हेतु संबंधित बैंकों में अनिवार्य रूप से आवेदन कराया जाए। बैठक में उप विकास आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र, जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राकेश कुमार पाण्डेय, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी विनय कुमार सहित जिले के सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : JPSC परीक्षा की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

    April 16, 2026

    Chatra News : प्रतापपुर के जंगलों में अग्नि तांडव; 11,000 वोल्ट की तारों तक पहुँची लपटें, दहशत में ग्रामीण

    April 16, 2026

    Chatra News : चतरा जिला में टी बी मरीजों को पोषण टोकरी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं।

    April 16, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : JPSC परीक्षा की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण April 16, 2026
    • Chatra News : प्रतापपुर के जंगलों में अग्नि तांडव; 11,000 वोल्ट की तारों तक पहुँची लपटें, दहशत में ग्रामीण April 16, 2026
    • Chatra News : चतरा जिला में टी बी मरीजों को पोषण टोकरी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं। April 16, 2026
    • Ranchi News : मन में कोई छल कपट नहीं तो पेपर लीक मामले की मुख्यमंत्री तत्काल करें सीबीआई जांच की  अनुशंसा : नवीन जयसवाल April 16, 2026
    • Chatra News : शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में नामांकन एवं उपस्थिति बढ़ाने पर जोर, लापरवाही पर उपायुक्त ने जताई नाराजगी April 16, 2026
    • Chatra News : लावालौंग पुलिस लगातार एक्सन मूड में एक अफीम तस्कर को किया गिरफ्तार April 15, 2026
    • Chatra News : स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, सादे समारोह में किया गया पुरस्कृत April 15, 2026
    • Crime News : हजारीबाग जोन के डीआईजी अंजनी कुमार झा ने चतरा का किया निरीक्षण, कानून‑व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश April 15, 2026
    • Chatra News : सीसीएल एवं एनटीपीसी के सहयोग से आवास मरम्मति एवं मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों के विकास हेतु एमओयू संपन्न April 15, 2026
    • Chatra News : वर्षों से जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू, भुसार क्षेत्र में खुशी का माहौल April 14, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.