Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, सादे समारोह में किया गया पुरस्कृत
    Chatra News

    Chatra News : स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, सादे समारोह में किया गया पुरस्कृत

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsApril 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लावालौंग/चतरा : प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री हाई स्कूल लावालौंग में वर्ष 2026 की वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सादे समारोह में सम्मानित किया गया। कक्षा 1 से 7 तक के विद्यार्थियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया, जबकि चौथे से दसवीं स्थान तक आने वाले विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने नियमित उपस्थिति दर्ज करने वाले विद्यार्थियों को भी मेडल देकर सम्मानित करने की घोषणा की। साथ ही यह भी बताया गया कि कक्षा 8, 9, 10, 11 एवं 12 के विद्यार्थियों में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वालों को शीघ्र ही पुरस्कृत किया जाएगा।
    कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी प्राचार्य अशोक कुमार पासवान एवं शिक्षकों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रभारी प्राचार्य ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करना और राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्रदान करना विद्यालय का मुख्य लक्ष्य है। इसके लिए शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को मिलकर निरंतर प्रयास करना होगा। उन्होंने शिक्षकों के समर्पण और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय प्रबंधन सभी को हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम का संचालन बैजनाथ प्रसाद ने किया, जबकि समन्वयक की भूमिका मोहम्मद जैनुद्दीन अंसारी ने निभाई। मौके पर शिक्षक राजेश महतो, मोहम्मद इमरान, दयानंद सिंह, शेखू सलीम, सुनील कुमार, महेश चौधरी, अशोक ठाकुर, रवि कुमार, राजेश साव, अखिलेश प्रताप सिंह, मोहम्मद सफीक अंसारी, उत्कर्ष कुमार गुप्ता, रविंद्र कुमार, श्यामजीत यादव, कैलाश उरांव, विवेक कुमार, रोशनी निगार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

    रिपोर्टर मो0 साजिद

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : लावालौंग पुलिस लगातार एक्सन मूड में एक अफीम तस्कर को किया गिरफ्तार

    April 15, 2026

    Crime News : हजारीबाग जोन के डीआईजी अंजनी कुमार झा ने चतरा का किया निरीक्षण, कानून‑व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

    April 15, 2026

    Chatra News : सीसीएल एवं एनटीपीसी के सहयोग से आवास मरम्मति एवं मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों के विकास हेतु एमओयू संपन्न

    April 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : लावालौंग पुलिस लगातार एक्सन मूड में एक अफीम तस्कर को किया गिरफ्तार April 15, 2026
    • Chatra News : स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, सादे समारोह में किया गया पुरस्कृत April 15, 2026
    • Crime News : हजारीबाग जोन के डीआईजी अंजनी कुमार झा ने चतरा का किया निरीक्षण, कानून‑व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश April 15, 2026
    • Chatra News : सीसीएल एवं एनटीपीसी के सहयोग से आवास मरम्मति एवं मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों के विकास हेतु एमओयू संपन्न April 15, 2026
    • Chatra News : वर्षों से जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू, भुसार क्षेत्र में खुशी का माहौल April 14, 2026
    • Chatra News : नशे के सौदागरों पर पुलिस का छापा: 1 करोड़ की अफीम-डोडा जब्त, तस्करों में हड़कंप! April 14, 2026
    • Chatra News : अंबेडकर जयंती पर चतरा में याद जिए गए संविधान निर्माता, श्रद्धांजलि कार्यक्रम में डीसी-एसपी ने किया नमन ! April 14, 2026
    • Chatra News : पंचायत की शहनाई ने बजा दिया दिलों का मिलन, बैंड-बारात भूले वर-वधू बंधे सदा के लिए! April 13, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में RUAR कार्यक्रम आयोजित, शिक्षा से जोड़ने का लिया संकल्प April 13, 2026
    • Chatra News : मदगाड़ पंचायत में उत्कृष्ट ग्राम सभा का भौतिक सत्यापन, विकास कार्यों की सराहना April 13, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.