
चतरा : डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को चतरा जिला मुख्यालय स्थित पोस्ट ऑफिस चौक पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपायुक्त कीर्तिश्री जी एवं पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल सहित कई अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहेब को नमन किया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए समाज में समानता, न्याय और बंधुत्व के मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिनाथ महतो, अंचल अधिकारी अनिल कुमार तथा नियोजन पदाधिकारी मनु कुमार समेत अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे। मौके पर डीसी कीर्तिश्री नें कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक परिवर्तन की मिसाल है। उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए जो कार्य किए, वह आज भी प्रेरणास्रोत हैं। हमें उनके विचारों को आत्मसात कर एक समतामूलक समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। वहीं एसपी सुमित कुमार अग्रवाल नें कहा कि पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान किए। उनका जीवन हमें न्याय, समानता और मानवता के प्रति प्रतिबद्ध रहने की सीख देता है। समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए उनके सिद्धांतों का पालन अत्यंत आवश्यक है।
संवाददाता, प्रवीण कुमार सिंह
