Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सांसद कालीचरण सिंह ने जताया आभार
    Chatra News

    Chatra News : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सांसद कालीचरण सिंह ने जताया आभार

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsApril 12, 2026Updated:April 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा के सांसद कालीचरण सिंह ने चतरा भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को लोकसभा एवं विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले नारी शक्ति वंदन अधिनियम को मंजूरी मिलने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्रिमंडल के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रेस वार्ता में चतरा भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनामिका देवी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रूबी वर्मा, जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता व मृत्युजय सिंह समेत दर्जनों नेता और कार्यकर्त्ता भी मौजूद रहे। सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि यह निर्णय देश की माताओं, बहनों और बेटियों के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि इस कानून के लागू होने से महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ेगी और वे नीति निर्माण में अपनी मजबूत भूमिका निभा सकेंगी। वहीं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनामिका देवी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के लिए एक नए युग की शुरुआत है। इससे महिलाओं को राजनीति में आगे आने का अवसर मिलेगा और वे समाज के हर क्षेत्र में अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर सकेंगी। जबकि उपाध्यक्ष रूबी वर्मा ने केंद्र सरकार के इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह कानून महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इससे देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी और भी मजबूत होगी। सांसद ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही है और नारी शक्ति वंदन अधिनियम उसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो आने वाले समय में देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लावालौंग से 1.20 करोड़ की अफीम–डोडा बरामद,एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरोह बेनकाब           

    April 11, 2026

    Chatra News : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में ओरल हेल्थ शिविर आयोजित, 98 छात्राओं की जांच

    April 11, 2026

    Chatra News : सदर थाना क्षेत्र में तालाब पर अतिक्रमण की शिकायत, जलनिकासी व जलसंकट की आशंका

    April 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सांसद कालीचरण सिंह ने जताया आभार April 12, 2026
    • Chatra News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लावालौंग से 1.20 करोड़ की अफीम–डोडा बरामद,एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरोह बेनकाब            April 11, 2026
    • Chatra News : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में ओरल हेल्थ शिविर आयोजित, 98 छात्राओं की जांच April 11, 2026
    • Chatra News : सदर थाना क्षेत्र में तालाब पर अतिक्रमण की शिकायत, जलनिकासी व जलसंकट की आशंका April 11, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने मत्स्य विज्ञान के प्रशिक्षुओं से किया संवाद, मछली पालन की संभावनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा April 11, 2026
    • Chatra News : गिद्धौर थाना क्षेत्र के पड़ेमहुआ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, स्वास्थ्य कर्मी सचिन कुमार की हालत नाजुक! April 11, 2026
    • Chatra News : एसपी ने थाना,सीआरपीएफ कैंप और विद्यालय का किया निरीक्षण,दिये कई दिशा निर्देश April 10, 2026
    • Chatra News : रेड क्रॉस में थैलेसीमिया मरीजों के बोर्न मैरो ट्रांसप्लांट को लेकर लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर April 10, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज के अनुसूचित जाति आवासीय बालिका विद्यालय में  छात्रा गर्भवती मिली,पूरे क्षेत्र में मचा हड़कंप April 10, 2026
    • Chatra News : नए थाना प्रभारी ने बैठक कर पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात April 9, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.