Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : सदर थाना क्षेत्र में तालाब पर अतिक्रमण की शिकायत, जलनिकासी व जलसंकट की आशंका
    Chatra News

    Chatra News : सदर थाना क्षेत्र में तालाब पर अतिक्रमण की शिकायत, जलनिकासी व जलसंकट की आशंका

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsApril 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा। सदर थाना क्षेत्र स्थित एलआईसी कार्यालय के बगल में स्थित पुराने तालाब पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत उपायुक्त से की गई है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि कुछ भू-माफियाओं द्वारा तालाब में मिट्टी भरकर उसे समतल करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे इलाके में जलनिकासी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है।आवेदन में कहा गया है कि उक्त तालाब सदर थाना रोड पर स्थित है और चतरा नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह तालाब वर्षों से आसपास के मोहल्लों के लिए जल संग्रहण का प्रमुख स्रोत रहा है। बारिश का पानी एवं नालों का बहाव इसी तालाब में जाकर जमा होता है, जिससे आसपास के इलाकों में जलस्तर संतुलित रहता है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि तालाब के भर जाने की स्थिति में नालों का पानी सड़क पर बहने लगेगा, जिससे गंदगी फैलने और बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ जाएगा।स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि वर्तमान में ही नालों का पानी आंशिक रूप से रुककर जमा हो रहा है, जिससे स्थिति चिंताजनक बन गई है। गर्मी के मौसम में इस क्षेत्र में जल संकट पहले से ही रहता है, ऐसे में यदि तालाब को भर दिया गया तो भूजल स्तर में गिरावट आने के साथ-साथ पानी की कमी और गंभीर हो सकती है। इससे पूरे इलाके में पेयजल की समस्या उत्पन्न होने की आशंका जताई गई है।

    आवेदन के माध्यम से उपायुक्त से मांग की गई है कि तालाब पर हो रहे अतिक्रमण को तत्काल रोका जाए तथा संबंधित भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखने और तालाब को संरक्षित करने के लिए प्रशासनिक हस्तक्षेप की आवश्यकता बताई गई है।इस संबंध में आवेदन की प्रतिलिपि अनुमंडल पदाधिकारी,अंचल अधिकारी तथा नगर परिषद चतरा को भी भेजी गई है, ताकि संयुक्त रूप से कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लावालौंग से 1.20 करोड़ की अफीम–डोडा बरामद,एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरोह बेनकाब           

    April 11, 2026

    Chatra News : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में ओरल हेल्थ शिविर आयोजित, 98 छात्राओं की जांच

    April 11, 2026

    Chatra News : उपायुक्त ने मत्स्य विज्ञान के प्रशिक्षुओं से किया संवाद, मछली पालन की संभावनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    April 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लावालौंग से 1.20 करोड़ की अफीम–डोडा बरामद,एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरोह बेनकाब            April 11, 2026
    • Chatra News : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में ओरल हेल्थ शिविर आयोजित, 98 छात्राओं की जांच April 11, 2026
    • Chatra News : सदर थाना क्षेत्र में तालाब पर अतिक्रमण की शिकायत, जलनिकासी व जलसंकट की आशंका April 11, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने मत्स्य विज्ञान के प्रशिक्षुओं से किया संवाद, मछली पालन की संभावनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा April 11, 2026
    • Chatra News : गिद्धौर थाना क्षेत्र के पड़ेमहुआ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, स्वास्थ्य कर्मी सचिन कुमार की हालत नाजुक! April 11, 2026
    • Chatra News : एसपी ने थाना,सीआरपीएफ कैंप और विद्यालय का किया निरीक्षण,दिये कई दिशा निर्देश April 10, 2026
    • Chatra News : रेड क्रॉस में थैलेसीमिया मरीजों के बोर्न मैरो ट्रांसप्लांट को लेकर लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर April 10, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज के अनुसूचित जाति आवासीय बालिका विद्यालय में  छात्रा गर्भवती मिली,पूरे क्षेत्र में मचा हड़कंप April 10, 2026
    • Chatra News : नए थाना प्रभारी ने बैठक कर पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात April 9, 2026
    • Chatra News : सोहावन मोड़ पर आमने-सामने बाइक टक्कर मे दो घायल April 9, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.