
चतरा जिले के पुलिस कप्तान सुमित अग्रवाल ने शुक्रवार को हंटरगंज थाना, सीआरपीएफ कैंप और अनुसूचित प्राथमिक आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले एसपी हंटरगंज थाना पहुंचे जहां उन्होंने निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना की विधि-व्यवस्था, लंबित कांडों की स्थिति, अपराध नियंत्रण उपायों और पुलिस कार्यशैली की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने सबसे पहले थाना परिसर का जायजा लिया और साफ-सफाई, फरियादियों के लिए पेयजल,अभिलेख संधारण एवं मालखाना की स्थिति की जांच की। उन्होंने थाना में दर्ज लंबित मामलों की फाइलों का अवलोकन करते हुए कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। साथ ही वारंट, कुर्की-जब्ती और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने का निर्देश दिया। जिसके बाद वह अनुसूचित बालिका प्राथमिक विद्यालय पहुंचे जहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के तहत विद्यालय परिसर की चारदीवारी, गेट व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, रात्रि सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा उपकरण और आपातकालीन संपर्क व्यवस्था की जांच की। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को विद्यालय परिसर में सुरक्षा महिला गार्ड और समय समय पर गश्त करने का निर्देश दिया। जिसके बाद एसपी सीआरपीएफ कैंप पहुंचे। वहां उन्होंने सीएफ कैंप का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था देखी। अफसरों को जरूरी निर्देश दिए। मौके पर हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार, सब इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम अग्निहोत्री सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।
