Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : नए थाना प्रभारी ने बैठक कर पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात
    Chatra News

    Chatra News : नए थाना प्रभारी ने बैठक कर पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsApril 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : लावालौंग थाना क्षेत्र में पदभार ग्रहण करने के बाद नए थाना प्रभारी चंदन कुमार ने स्थानीय पत्रकारों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकारों से अपील की कि किसी भी प्रकार की सूचना या समस्या को तुरंत पुलिस तक पहुंचाएं, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, पत्रकारों ने भी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से थाना प्रभारी को अवगत कराया और सहयोग का आश्वासन दिया। जनप्रतिनिधियों ने नए थाना प्रभारी का स्वागत करते हुए क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए हर संभव सहयोग देने की बात कही। इस दौरान कटिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार चौबे ने गुलदस्ता देकर थाना प्रभारी का स्वागत किया। वही मौके पर मुखिया नेमन भारती, मुखिया प्रतिनिधि भोला राम, मुकेश यादव और बैजनाथ रविदास समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

    रिपोर्टर मो0 साजिद

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : सोहावन मोड़ पर आमने-सामने बाइक टक्कर मे दो घायल

    April 9, 2026

    Chatra News : उपायुक्त ने सदर अस्पताल, चतरा का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हेतु दिए सख्त निर्देश

    April 9, 2026

    Chatra News : प्रेमिका से मिलने पहुँचा युवक हथियार के साथ,एसपी के निर्देश पर युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    April 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : नए थाना प्रभारी ने बैठक कर पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात April 9, 2026
    • Chatra News : सोहावन मोड़ पर आमने-सामने बाइक टक्कर मे दो घायल April 9, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने सदर अस्पताल, चतरा का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हेतु दिए सख्त निर्देश April 9, 2026
    • Chatra News : प्रेमिका से मिलने पहुँचा युवक हथियार के साथ,एसपी के निर्देश पर युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया April 9, 2026
    • Chatra News : कुंदा थाना क्षेत्र के जंगलों में चल रहे अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 1000 किलो जावा महुआ नष्ट! April 8, 2026
    • Chatra News : चतरा में तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ April 8, 2026
    • Chatra News : राजपुर छठ घाट पर अवैध निर्माण के खिलाफ ग्रामीणों मे उबाल बाजार बंद कर जताया विरोध April 8, 2026
    • Chatra News : चतरा के लोगों की प्यास बुझाने को सांसद का भरोसा: संसद कालीचरण सिंह से मिलेगा नगर अध्यक्ष , शहर को देंंगे नई ऊंचाई! April 8, 2026
    • Chatra News : चतरा एसपी का सख्त अल्टीमेटम: लंबित केसों पर तुरंत एक्शन लो, वरना सजा तय! April 7, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में बालू तस्करी को लेकर ग्रामीणों में रोष, ट्रैक्टर चालकों से हुई तू- तू मैं- मैं April 7, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.