Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : उपायुक्त ने सदर अस्पताल, चतरा का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हेतु दिए सख्त निर्देश
    Chatra News

    Chatra News : उपायुक्त ने सदर अस्पताल, चतरा का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हेतु दिए सख्त निर्देश

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsApril 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ सदर अस्पताल, चतरा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यापक समीक्षा की। निरीक्षण से पूर्व उन्होंने सिविल सर्जन कार्यालय स्थित सभा कक्ष में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति जानी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त ने आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर देते हुए सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को इस योजना का लाभ सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत संविदा आधारित नियुक्तियों की प्रक्रिया को गति देते हुए 26 अप्रैल 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित कर 30 अप्रैल 2026 तक नियुक्ति पूर्ण करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने जीवन तरंगिनी एम्बुलेंस सेवा के लिए टोल फ्री नंबर प्राप्त करने हेतु बीएसएनएल के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया, ताकि आम जनता को आपातकालीन सेवाएं सुलभ हो सकें। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रतापपुर के कार्यों की समीक्षा के दौरान संस्थागत प्रसव एवं पूर्ण प्रतिरक्षण की प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की तथा अगले माह तक सुधार लाने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने HPV वैक्सीनेशन की संख्या बढ़ाने, टीबी उन्मूलन अभियान के तहत मयूरहंड प्रखंड में 10 दिनों का विशेष अभियान चलाने तथा E-Sanjeevani टेली कंसल्टेशन की प्रगति में सुधार लाने पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि MTC (Malnutrition Treatment Center) को उपलब्ध वाहन का उपयोग कर प्रतापपुर, इटखोरी एवं सदर क्षेत्र के SAM एवं MAM बच्चों को चिन्हित कर उपचार हेतु भर्ती कराया जाए। साथ ही पोषण सखी द्वारा चिन्हित बच्चों की स्क्रीनिंग ANM के माध्यम से सुनिश्चित करने को कहा। फाइलेरिया उन्मूलन के तहत Focal MDA अभियान 20 अप्रैल से 5 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत जिले के 88 गांवों में 1,12,330 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों के समन्वय से अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया। बैठक के उपरांत उपायुक्त ने सदर अस्पताल का निरीक्षण कर विभिन्न वार्डों एवं सुविधाओं का जायजा लिया तथा मरीजों से संवाद कर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ. सत्येन्द्र कुमार सिन्हा, जिला योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित, उपाधीक्षक डॉ. पंकज सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : नए थाना प्रभारी ने बैठक कर पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात

    April 9, 2026

    Chatra News : सोहावन मोड़ पर आमने-सामने बाइक टक्कर मे दो घायल

    April 9, 2026

    Chatra News : प्रेमिका से मिलने पहुँचा युवक हथियार के साथ,एसपी के निर्देश पर युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    April 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : नए थाना प्रभारी ने बैठक कर पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात April 9, 2026
    • Chatra News : सोहावन मोड़ पर आमने-सामने बाइक टक्कर मे दो घायल April 9, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने सदर अस्पताल, चतरा का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हेतु दिए सख्त निर्देश April 9, 2026
    • Chatra News : प्रेमिका से मिलने पहुँचा युवक हथियार के साथ,एसपी के निर्देश पर युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया April 9, 2026
    • Chatra News : कुंदा थाना क्षेत्र के जंगलों में चल रहे अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 1000 किलो जावा महुआ नष्ट! April 8, 2026
    • Chatra News : चतरा में तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ April 8, 2026
    • Chatra News : राजपुर छठ घाट पर अवैध निर्माण के खिलाफ ग्रामीणों मे उबाल बाजार बंद कर जताया विरोध April 8, 2026
    • Chatra News : चतरा के लोगों की प्यास बुझाने को सांसद का भरोसा: संसद कालीचरण सिंह से मिलेगा नगर अध्यक्ष , शहर को देंंगे नई ऊंचाई! April 8, 2026
    • Chatra News : चतरा एसपी का सख्त अल्टीमेटम: लंबित केसों पर तुरंत एक्शन लो, वरना सजा तय! April 7, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में बालू तस्करी को लेकर ग्रामीणों में रोष, ट्रैक्टर चालकों से हुई तू- तू मैं- मैं April 7, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.