Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : चतरा में तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
    Chatra News

    Chatra News : चतरा में तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsApril 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी कीर्तिश्री जी के निर्देशानुसार भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल, चतरा में किया गया। यह प्रशिक्षण 08 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 तक संचालित होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी 12 प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, नगर परिषद चतरा के कार्यपालक पदाधिकारी तथा विभिन्न प्रखंडों से आए कुल 37 फील्ड ट्रेनर्स भाग ले रहे हैं। प्रतिभागियों को जनगणना 2027 के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्य डीआरडीए निदेशक सह मास्टर ट्रेनर श्रीमती अलका कुमारी एवं जनगणना कार्य निदेशालय, झारखंड, रांची से आए जिला समन्वयक श्री सन्नी आनंद द्वारा संपादित किया जा रहा है। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी चतरा ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया है, जिसके आधार पर भविष्य की विकास योजनाएं एवं नीतियां निर्धारित होती हैं। अतः सभी कार्यों को गंभीरता एवं समयबद्धता के साथ त्रुटिरहित ढंग से संपादित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की जिज्ञासा होने पर प्रशिक्षकों से तत्काल समाधान प्राप्त करें, ताकि क्षेत्र में कार्य के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न न हो। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना से जुड़े तकनीकी पहलुओं, प्रपत्रों के उपयोग, मोबाइल आधारित डेटा संकलन प्रणाली एवं कार्य निष्पादन की बारीकियों को विस्तार से समझाया जा रहा है। साथ ही व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस बार की जनगणना प्रक्रिया पूर्णतः डिजिटल माध्यम से संपन्न की जाएगी। टैबलेट एवं मोबाइल आधारित एप्लिकेशन के माध्यम से डेटा संकलन किया जाएगा, जिससे सूचनाओं का संग्रहण अधिक तेजी, सटीकता एवं पारदर्शिता के साथ संभव होगा। साथ ही आम नागरिकों को मोबाइल एवं कंप्यूटर के माध्यम से स्व-गणना की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत संबंधित अधिकारी अपने-अपने प्रखंडों में प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य संपादित करेंगे। आम जनता से भी अपील की गई कि वे सही एवं सटीक जानकारी प्रदान कर जनगणना को सफल बनाने में सहयोग करें। कार्यक्रम में कार्यपालक दंडाधिकारी सह जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री अनुरंजन झा, सहायक चार्ज पदाधिकारी एवं संबंधित कोषांग के कर्मी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : कुंदा थाना क्षेत्र के जंगलों में चल रहे अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 1000 किलो जावा महुआ नष्ट!

    April 8, 2026

    Chatra News : राजपुर छठ घाट पर अवैध निर्माण के खिलाफ ग्रामीणों मे उबाल बाजार बंद कर जताया विरोध

    April 8, 2026

    Chatra News : चतरा के लोगों की प्यास बुझाने को सांसद का भरोसा: संसद कालीचरण सिंह से मिलेगा नगर अध्यक्ष , शहर को देंंगे नई ऊंचाई!

    April 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : कुंदा थाना क्षेत्र के जंगलों में चल रहे अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 1000 किलो जावा महुआ नष्ट! April 8, 2026
    • Chatra News : चतरा में तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ April 8, 2026
    • Chatra News : राजपुर छठ घाट पर अवैध निर्माण के खिलाफ ग्रामीणों मे उबाल बाजार बंद कर जताया विरोध April 8, 2026
    • Chatra News : चतरा के लोगों की प्यास बुझाने को सांसद का भरोसा: संसद कालीचरण सिंह से मिलेगा नगर अध्यक्ष , शहर को देंंगे नई ऊंचाई! April 8, 2026
    • Chatra News : चतरा एसपी का सख्त अल्टीमेटम: लंबित केसों पर तुरंत एक्शन लो, वरना सजा तय! April 7, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में बालू तस्करी को लेकर ग्रामीणों में रोष, ट्रैक्टर चालकों से हुई तू- तू मैं- मैं April 7, 2026
    • Chatra News : होम गार्ड बहाली प्रक्रिया का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, अभ्यर्थियों से संवाद कर जानी समस्याए April 7, 2026
    • Chatra News : होमगार्ड बहाली में बरती जा रही पारदर्शिता, अफवाहों से दूर रहने की अपील ! पैसे मांगने वालों से रहें सावधान, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई : अपर समाहर्ता April 7, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज थाना क्षेत्र के मुसहर टोला के आठ घरों मे चोरों ने एक ही रात में किया चोरी, April 7, 2026
    • Chatra News : 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के 47 व स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा के सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री मनोज प्रजापति के आवास पर एक कार्यक्रम किया गया April 6, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.