
Chatra : कान्हाचट्टी सहित आसपास के क्षेत्रों में लोक आस्था का महापर्व चैती छठ पूरे श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मंगलवार की संध्या को व्रती श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित कर छठी मैया की पूजा-अर्चना की। पर्व के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य के अवसर पर नदी, तालाब और विभिन्न घाटों पर सुबह से ही साफ-सफाई और पूजा की तैयारियां चलती रहीं। व्रती महिलाओं और पुरुषों ने पारंपरिक छठ गीतों के साथ भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना करते हुए परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरोगी जीवन की कामना की। पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्ति गीतों और छठी मैया के जयकारों से गूंज उठा। घाटों पर समिति द्वारा साफ-सफाई, सुरक्षा और रोशनी की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। स्थानीय युवाओं और स्वयंसेवकों ने भी व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अब श्रद्धालु बुधवार की प्रातःकाल उगते सूर्य को दूसरा अर्घ्य अर्पित कर इस चार दिवसीय महापर्व का समापन,
संवाददाता,नितेश कुमार सिंह
