Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का भव्य शुभारंभ, कारीगरों को मिला सशक्त मंच
    Chatra News

    Chatra News : पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का भव्य शुभारंभ, कारीगरों को मिला सशक्त मंच

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMarch 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत एमएसएमई-विकास कार्यालय, रांची द्वारा आयोजित तीन दिवसीय पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का शुभारंभ सोमवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भव्य रूप से हुआ। यह मेला 23 से 25 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक जनार्दन पासवान (चतरा), विधायक कुमार उज्ज्वल (सिमरिया), उपायुक्त कीर्तिश्री जी, पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में एमएसएमई विकास कार्यालय, रांची के सहायक निदेशक एवं कार्यक्रम समन्वयक श्री सुरेंद्र शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके पश्चात निदेशक श्री इंद्रजीत यादव ने मेले के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़े कारीगरों को प्रोत्साहित करना, उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा उनके हस्तनिर्मित उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराना है। मेले में 72 से अधिक कारीगर अपने हस्तनिर्मित उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय कर रहे हैं। यह मंच उन्हें अपनी कला और कौशल को प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर प्रदान कर रहा है। अपने संबोधन में विधायक सिमरिया कुमार उज्ज्वल ने कहा कि यह आयोजन स्थानीय हस्तशिल्प को पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वहीं विधायक श्री जनार्दन पासवान ने कारीगरों की सराहना करते हुए कहा कि ये पारंपरिक कला और संस्कृति के जीवंत प्रतीक हैं, जिनके उत्पादों को इस स्तर पर देखना गर्व का विषय है।जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती ममता देवी ने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग इस मेले में पहुंचकर कारीगरों के उत्पादों की खरीदारी करें, जिससे उनका उत्साहवर्धन हो सके। उद्घाटन सत्र के अंत में उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने कहा कि मेले में प्रदर्शित हस्तनिर्मित उत्पाद अत्यंत उत्कृष्ट एवं सराहनीय हैं। यह आयोजन न केवल कारीगरों को अपनी कला दिखाने का अवसर देता है, बल्कि उनके आर्थिक उन्नयन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।इस अवसर पर बड़ी संख्या में कारीगरों एवं आमजनों की उपस्थिति रही। लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर कारीगरों के कार्यों की सराहना की। उक्त कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रिज किशोर तिवारी, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा,वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी राहुल मीणा समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : महाराणा प्रताप जयंती पर कुल्लू मोड़ का नामकरण, लगा ‘गया महाराणा प्रताप चौक’ का बोर्ड

    May 9, 2026

    Chatra News : वीर महाराणा प्रताप सिंह जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, शौर्य और बलिदान को किया गया याद।

    May 9, 2026

    Chatra News : महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत, दहेज के लिए हत्या करने का लगाया गया आरोप

    May 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : महाराणा प्रताप जयंती पर कुल्लू मोड़ का नामकरण, लगा ‘गया महाराणा प्रताप चौक’ का बोर्ड May 9, 2026
    • Chatra News : वीर महाराणा प्रताप सिंह जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, शौर्य और बलिदान को किया गया याद। May 9, 2026
    • Chatra News : महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत, दहेज के लिए हत्या करने का लगाया गया आरोप May 9, 2026
    • Chatra News : वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कमात, शुरू हुआ सात दिवसीय शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ..! May 8, 2026
    • Chatra News : रेड क्रॉस में मनाया गया विश्व रेड क्रॉस दिवस, सिविल सर्जन ने किया झंडोत्तोलन May 8, 2026
    • Chatra News : ब्लड डोनेशन कैंप के अभाव का दंश झेल रहा चतरा ब्लड बैंक,खुद की पहचान और रक्त मित्र समूह के भरोसे जरूरतमंदों की बच रही जान May 8, 2026
    • Chatra News : तेज रफ्तार भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई: चतरा एसडीओ ने जोरी बाजार सीमा में लगाया नो-एंट्री May 8, 2026
    • चतरा में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को ट्रक ने रौंदा, गया-चतरा मार्ग पर आक्रोशित ग्रामीणों का चक्का जाम May 8, 2026
    • Chatra News : अवैध संचालित मां भद्रकाली स्टोन क्रेशर को उपायुक्त और डीएमओ ने किया सील May 8, 2026
    • Ranchi News : चलती ट्रेन में अवैध देशी पिस्तौल लहराकर यात्रियों को धमकाने वाले दो अपराधियों को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार May 7, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.