
चतरा जिले के टंडवा एनटीपीसी साइट पर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे एक पूर्व सैन्यकर्मी की सड़क पर अचानक गिर जाने से मौत हो गई। मृतक उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले थे। इस दुखद घटना के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है।घटना टंडवा भामाशाह चौक के समीप की है। डीजीआर कंपनी के सुरक्षा गार्ड लाल बहादुर, जो पूर्व में भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके थे, शुक्रवार को अपने कमरे से बाजार दवा लेने निकले थे। इसी दौरान वे अचानक सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट आई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। टंडवा थाना के एएसआई राहुल दुबे ने बताया कि मृतक वर्तमान में एनटीपीसी के गेट नंबर दो पर तैनात थे। फिलहाल शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है और देवरिया से परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है।
