
Chatra : कान्हाचट्टी प्रखंड के सिमरडीह गांव में एक हिरन की दिल दहला देने वाली मौत हो गई। जंगल से भटककर पानी तलाशते हुए वह गांव के खेत में घुस गया और कांटेदार तारों में उलझ गया। तड़प-तड़प कर उसकी मौके पर ही सांसें थम गईं।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि तेज गर्मी से जंगलों में पानी का टोटा पड़ गया है। इसी कारण जंगली जानवर आबादी वाले इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं। “अगर वन विभाग ने जंगलों में पानी की सही व्यवस्था की होती, तो ऐसा न होता,” गुस्से में बोलते हैं ग्रामीण।घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया। लोग वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि जंगलों में जलस्रोत बनाए जाएं और गांवों के आसपास मजबूत सुरक्षा इंतजाम हों, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी न दोहराए। वन विभाग ने अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
